होमक्राइमसॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटा पिता की तलाश में अजमेर आया: पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही; कपड़ा व्यापारी 6 दिन से लापता - Ajmer News
क्राइम

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटा पिता की तलाश में अजमेर आया: पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही; कपड़ा व्यापारी 6 दिन से लापता - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Kota Businessman Missing In Ajmer | Son Searches Bus Stand & Dargah CCTV सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटा पिता की तलाश में अजमेर आया:पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटा पिता की तलाश में अजमेर आया:  पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही; कपड़ा व्यापारी 6 दिन से लापता - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Kota Businessman Missing In Ajmer | Son Searches Bus Stand & Dargah CCTV

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटा पिता की तलाश में अजमेर आया:पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही; कपड़ा व्यापारी 6 दिन से लापता

- कॉपी लिंक

कोटा से छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए कपड़ा व्यापारी की अजमेर में तलाश की जा रही है। व्यापारी के अजमेर पहुंचने और शहर में देखे जाने की सूचना के बाद उनका सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटा शनिवार को अजमेर पहुंचा।

वह स्थानीय पुलिस और परिचितों की मदद से पिता को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और दरगाह क्षेत्र में तलाश रहा है। पुलिस भी इन क्षेत्रों और आसपास के प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

दरअसल, कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित खाई रोड निवासी कपड़ा व्यापारी भरत प्रकाश बर्ग (59) 6 सितंबर की दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच घर से निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बेटे अक्षत बर्ग (23) की रिपोर्ट पर नयापुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच ASI चंद्रपाल सिंह को सौंपी है।

परिचित के साथ बस से अजमेर आने की जानकारी

बेटे अक्षत ने बताया कि उनके पिता किसी परिचित के साथ बस से कोटा से रवाना हुए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। उनके अजमेर आने और शहर में देखे जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद वे पिता की तलाश में पुणे से अजमेर आए है। पुलिस की मदद से अलग-अलग जगहों पर पिता की तलाश शुरू कर दी है।

बस स्टैंड और दरगाह क्षेत्र में CCTV खंगाल रही पुलिस

अजमेर में व्यापारी के संभावित मूवमेंट को देखते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और दरगाह क्षेत्र पर फोकस किया जा रहा है। पुलिस इन इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि व्यापारी के आने-जाने और उसके बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

बेटे की अपील-जानकारी मिले तो तुरंत बताएं

बेटे अक्षत ने अजमेर के लोगों, दुकानदारों और राहगीरों से अपील की है कि यदि उन्हें भरत प्रकाश के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें