होमक्राइमजोधपुर केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट: 6 गंभीर घायल दमकलकर्मी जयपुर रेफर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया
क्राइम

जोधपुर केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट: 6 गंभीर घायल दमकलकर्मी जयपुर रेफर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया

जोधपुर केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट: 6 गंभीर घायल दमकलकर्मी जयपुर रेफर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया जोधपुर केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे छह दमकलकर्मियों को जयपुर रेफर किया गया है. फैक्ट्री संचालक का बेटा गिर…

ETV Bharat के अनुसार24 सितंबर 2026 को 11:05 am बजे
जोधपुर केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट: 6 गंभीर घायल दमकलकर्मी जयपुर रेफर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट: 6 गंभीर घायल दमकलकर्मी जयपुर रेफर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया

जोधपुर केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे छह दमकलकर्मियों को जयपुर रेफर किया गया है. फैक्ट्री संचालक का बेटा गिरफ्तार.

Published : September 24, 2026 at 4:11 PM IST

जोधपुर: शहर के बासनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात आग बुझाते समय झुलसे छह दमकलकर्मियों को गंभीर स्थिति के कारण जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है. उनके लिए एक 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाया गया, जिसके माध्यम से छह एंबुलेंस में घायल दमकलकर्मियों के साथ उनके परिजन भी जयपुर गए. शिफ्टिंग के दौरान शहर के विधायक अतुल भंसाली और भाजपा के पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रसन्नचंद मेहता भी अस्पताल में मौजूद रहे.

अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि छह गंभीर घायलों को जयपुर भेजा गया है. ये सभी 60 से 95 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं, जिनमें से तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं. रास्ते में उपचार में कोई बाधा न आए, इसलिए सभी एंबुलेंस में नर्सिंग स्टाफ और जीवन रक्षक उपकरण तैनात किए गए हैं. जयपुर शिफ्ट किए गए छह मरीजों में जोगाराम, अविनाश, प्रेम तंबोली, मोहम्मद हनीफ, आसिफ खान और प्रकाश शामिल हैं. दूसरी ओर, बासनी थाने में नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने फैक्ट्री मालिक राजेंद्र अग्रवाल के न मिलने पर उनके बेटे स्पर्श अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़ें- जोधपुर अग्निकांड: बर्न यूनिट में 13 दमकलकर्मियों का इलाज जारी, 3 वेंटिलेटर पर , कलेक्टर ने खुद संभाली मॉनिटरिंग

13 घायलों में से 6 वेंटिलेटर पर: अधीक्षक ने बताया कि इस अग्निकांड में घायल होकर कल 14 दमकलकर्मी अस्पताल पहुंचे थे. इनमें से एक प्राथमिक उपचार के बाद घर चला गया, जबकि शेष 13 का एमजीएच में उपचार चल रहा था. जयपुर भेजे गए छह मरीजों में से तीन वेंटिलेटर पर हैं. इसी तरह, जोधपुर में भर्ती बचे हुए सात मरीजों में से भी तीन वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. अन्य चार मरीजों में से दो लगभग 50 फीसदी तक झुलसे हुए हैं. इस हादसे में घायल हुए दमकलकर्मियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घायल होने वाले अधिकांश दमकलकर्मियों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच है. अस्पताल परिसर में उनके परिजन और छोटे बच्चे बेहद परेशान दिखे, जो परिजन घायलों के साथ जयपुर रवाना हुए, वे भी भावुक और रोते हुए गए.

संक्रमण का बड़ा खतरा: डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि इस तरह के हादसों में झुलसने के बाद मरीजों को संक्रमण का सबसे अधिक खतरा होता है. इसीलिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कम से कम लोगों को उनसे मिलने की सलाह दी जाती है. इसके बावजूद, गुरुवार को परिजनों के अलावा कई जनप्रतिनिधि भी वार्ड के भीतर चले गए, और आगे भी कई नेताओं के आने के कार्यक्रम बन रहे हैं. बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में बुधवार देर शाम जब आग लगभग बुझ चुकी थी, तभी वहां केमिकल से भरे एक ड्रम में जोरदार ब्लास्ट हुआ. इससे आग अचानक दोबारा भड़क गई और वहां मौजूद सभी दमकलकर्मी इसकी चपेट में आ गए. उन्हें बुधवार रात पहले AIIMS और बाद में एमजीएच लाया गया था.

इसे भी पढ़ें- भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

फैक्ट्री संचालक का पुत्र हिरासत में: इस हादसे के मामले में बासनी थाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के पुत्र को हिरासत में लिया है. थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज की गई है. रिपोर्ट में बिना लाइसेंस के केमिकल का भंडारण करने और अवैध रूप से फैक्ट्री संचालित करने के आरोप लगाए गए हैं. इसके साथ ही फैक्ट्री में फायर एनओसी और आवश्यक अग्निशमन उपकरण न होने की बात भी सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक नियम 2008 और पेट्रोलियम एक्ट के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें- Ground Report: दमकल की 'नो एंट्री' और झूलते तारों का मकड़जाल, सदियों पुराने परकोटे में भगवान भरोसे है सुरक्षा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें