होमक्राइमजोधपुर एम्स के बाथरूम में मिला डॉक्टर का शव: चाचा का आरोप- 30 घंटे तक लगातार ड्यूटी से तनाव में थे, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार - Behror News
क्राइम

जोधपुर एम्स के बाथरूम में मिला डॉक्टर का शव: चाचा का आरोप- 30 घंटे तक लगातार ड्यूटी से तनाव में थे, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार - Behror News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Alwar - Behror - Jodhpur AIIMS Doctor Death Case | Family Alleges Suicide Due To Stress जोधपुर एम्स के बाथरूम में मिला डॉक्टर का शव:चाचा का आरोप- 30 घंटे तक लगातार ड्यूटी से तनाव में थे…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 सितंबर 2026 को 07:05 am बजे
जोधपुर एम्स के बाथरूम में मिला डॉक्टर का शव:  चाचा का आरोप- 30 घंटे तक लगातार ड्यूटी से तनाव में थे, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार - Behror News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Alwar

- Behror

- Jodhpur AIIMS Doctor Death Case | Family Alleges Suicide Due To Stress

जोधपुर एम्स के बाथरूम में मिला डॉक्टर का शव:चाचा का आरोप- 30 घंटे तक लगातार ड्यूटी से तनाव में थे, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

- कॉपी लिंक

बहरोड़ के महाराजावास गांव निवासी डॉ. राज नरेश यादव (30) का शव गुरुवार सुबह करीब 6 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। डॉ. राज नरेश एम्स जोधपुर में पीजी कर रहे थे। शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। गमगीन माहौल के बीच परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उ

एम्स जोधपुर के रेस्ट रूम के मिला था शव

जानकारी के मुताबिक, डॉ. राज नरेश यादव का शव एम्स जोधपुर के रेस्ट रूम के बाथरूम में मिला था। मौके पर एक सीरिंज भी मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के चाचा प्रदीप यादव ने बताया कि राज नरेश करीब 30 घंटे तक लगातार ड्यूटी करने की वजह से मानसिक तनाव में थे। उनके मुताबिक, इसी दौरान उन्होंने एनेस्थीसिया लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के असली कारणों का पता जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

बड़े भाई दिल्ली एम्स में पीजी कर रहे

डॉ. राज नरेश यादव दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई डॉ. राम मोहन यादव भी दिल्ली एम्स में पीजी कर रहे हैं। उनकी मां राजेश देवी जीएनएम के पद पर काम करती हैं, जबकि पिता नरेश यादव एलआईसी का काम करते थे। परिवार को दोनों बेटों के डॉक्टर बनने से काफी उम्मीदें थीं।

डॉ. राज नरेश की मौत की खबर से महाराजावास गांव में शोक छा गया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित शामिल हुए। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी।

…..

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें