होमक्राइम'IAS हो या IPS, दोनों को कलंकित करने का काम किया', गहलोत बोले- भजनलाल जी आपसे ये उम्मीद नहीं थी
क्राइम

'IAS हो या IPS, दोनों को कलंकित करने का काम किया', गहलोत बोले- भजनलाल जी आपसे ये उम्मीद नहीं थी

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा पर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि भजनलाल जी आपने आईएएस हो या आईपीएस दोनों को कलंकित करने का काम किया है। जयपुर:…

Navbharat Times के अनुसार24 सितंबर 2026 को 06:05 am बजे
'IAS हो या IPS, दोनों को कलंकित करने का काम किया', गहलोत बोले- भजनलाल जी आपसे ये उम्मीद नहीं थी

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा पर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि भजनलाल जी आपने आईएएस हो या आईपीएस दोनों को कलंकित करने का काम किया है।

जयपुर: राजस्थान नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं, लेकिन सियासी पारा अभी भी गर्माहट पर है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरते हुए जमकर हमला किया है। उन्होंने सरकार पर नगर निकाय चुनाव में मनमर्जी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज तक के इतिहास में राजस्थान में ऐसी हरकत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन्होंने राजस्थान को बंगाल जैसा बना दिया है। गहलोत के इस बयान से सियासत में हलचल मच गई है। इस दौरान गहलोत प्रदेश के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर भी जमकर भड़के।

चुनाव के अंदर पुलिस की गुंडागर्दी

मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी ने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया है। चुनाव के दौरान पुलिस का दबदबा और गुंडागर्दी दिखाई दी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने IAS, आईपीएस अधिकारियों की क्रेडिबिलिटी पर भी सवाल उठाया।

'आईपीएस हो या आईएएस, दोनों को कलंकित किया गया'

गहलोत ने कहा कि 'इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दबाव में आकर काम किया है। जिससे आईपीएस हो या आईएएस दोनों को कलंकित करने का काम किया गया है।' गहलोत ने आगे कहा कि आज तक के इतिहास में राजस्थान में ऐसी हरकत नहीं हुई। इन्होंने तो राजस्थान को बंगाल जैसा बना दिया है। बता दें कि गहलोत का यह बयान बीते दिनों प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में बीजेपी की बाड़ेबंदी और पुलिस के हस्तक्षेप को लेकर दिया है।

गहलोत बोले- भजनलाल जी आपसे ये उम्मीद नहीं थी

इस दौरान गहलोत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के परिणामों को लेकर भी काफी भड़के। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र को कुचलते हुए ऐसे चुनाव जीतते हैं, तो बीजेपी को लानत है। उन्होंने आगे कहा कि 'लानत है, मुख्यमंत्री को खुद पर। मैं तो इन्हें भला आदमी समझता था, लेकिन यह भले आदमी ऐसे निकले कि मैं सोच भी नहीं सकता था। गहलोत ने मुख्यमंत्री पर भड़कते हुए कहा कि यह आदमी ऐसे चुनाव करवा कर राजस्थान को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि भजनलाल जी आपसे यह उम्मीद नहीं थी।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें