जयपुर में पुरोहित जी के कटले में लगी भीषण आग, कपड़ा मार्केट को लाखों का नुकसान, 6 साल में तीसरा बड़ा हादसा
Jaipur Fire News: जयपुर के पुरोहित जी के कटले में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटीं। तंग गलियों के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जयपुर:…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Jaipur Fire News: जयपुर के पुरोहित जी के कटले में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटीं। तंग गलियों के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
जयपुर: जयपुर के परकोटा क्षेत्र में स्थित पुरोहित जी के कटले में एक बार फिर आग लग गई है। यह आग आज सुबह करीब आठ बजे लगी। पुरोहित जी का कटला जयपुर का नामी और बड़ा कपड़ा मार्केट है जो कि बड़ी चौपड़ के पास स्थित है। आग की सूचना मिलते ही आधा दर्जन से ज्यादा दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। स्थानीय पुलिस और सिविल डिफेंस के वॉलियंटर भी मौके पर मौजूद हैं।
भीड़भाड़ वाला मार्केट है पुरोहित जी का कटला
पुरोहित जी का कटला जयपुर के जौहरी बाजार में है जो कि जेम्स एंड ज्वेलरी का प्रदेश का सबसे बड़ा बाजार है। पुरोहित जी का कटला भी इसी बाजार का हिस्सा है जो कि कपड़ा मार्केट है। इस मार्केट में सैकड़ों दुकानें हैं। शादी समारोह और त्योहारी सीजन में इस मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। आज सुबह बाजार खुलने से पहले ही आग लग गई। ऐसे में किसी जनहानि के समाचार नहीं है। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
तंग गलियां है, ऐसे में हो रही परेशानी
पुरोहित जी का कटला भले ही एक छोटा सा बाजार है लेकिन छोटे से परिसर में सैंकड़ों दुकानें हैं। इस मार्केट की गलियां पतली पतली है। इनमें चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकता। चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करने की वजह से आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दमकलें बाजार के बाहर खड़ी है और लंबे पाइप के जरिए दूर तक पानी फेंक कर आग को काबू में किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
लाखों को नुकसान
परकोटे में स्थित इस पुरोहित जी के कटले में बड़ी खरीदारी होती रही है। प्रदेशभर के लोग विशेष आयोजन के समय कपड़ा खरीदने के लिए परकोटा स्थित पुरोहित जी के कटले में आते हैं। यहां हर वैरायटी का कपड़ा उचित दर पर मिल जाता है। एक दर्जन से ज्यादा दुकानें आग की चपेट में आई है। ऐसे में व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
6 साल में तीसरी बड़ी आग
पुरोहित जी के कटले में पिछले छह साल में तीसरी बड़ी आग लगी है। जुलाई 2020 को रात के समय कटले में आग लगी थी। गलियां संकरी होने की वजह से आग बुझाने में काफी सयम लगा और लाखों का नुकसान हुआ। अक्टूबर 2022 में भी दीपावली से ठीक पहले पुरोहित जी के कटले में आग लगी थी जिससे बड़ा नुकसान हुआ। अब एक बार फिर पुरोहित जी के कटले में करीब एक दर्जन दुकानें आग की चपेट में आ गई।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


