होमसेहतउदयपुर में एक घंटे तक झमाझम बरसात: कई इलाकों में भरा, जयसमंद झील का जलस्तर 6 सेमी बढ़ा; अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट - Udaipur News
सेहत

उदयपुर में एक घंटे तक झमाझम बरसात: कई इलाकों में भरा, जयसमंद झील का जलस्तर 6 सेमी बढ़ा; अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Heavy Rain Yellow Alert & Pichola Lake Flow LIVEउदयपुर में एक घंटे तक झमाझम बरसात:कई इलाकों में भरा, जयसमंद झील का जलस्तर 6 सेमी बढ़ा; अगले 3 दिन भारी…

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जुलाई 2026 को 10:11 am बजे
उदयपुर में एक घंटे तक झमाझम बरसात:  कई इलाकों में भरा, जयसमंद झील का जलस्तर 6 सेमी बढ़ा; अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Heavy Rain Yellow Alert & Pichola Lake Flow

LIVEउदयपुर में एक घंटे तक झमाझम बरसात:कई इलाकों में भरा, जयसमंद झील का जलस्तर 6 सेमी बढ़ा; अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

- कॉपी लिंक

उदयपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। करीब 12 बजे बाद से शहर में बारिश शुरू हुई। सुबह से शहर में घने बादल छाए हुए थे। शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

शहर में 12 से 1 बजे तक करीब एक घंटे तक लगातार बारिश हुई। इस दौरान सड़कों पर लोगों की संख्या कम थी और जो जहां थे वहीं बारिश से बचते देखे गए। इसके अलावा जो बारिश में चल रहे थे वे रेनकोट या छाता लेकर निकल रहे थे।

बारिश से कई इलाकों में पानी भरा

बारिश के दौरान अस्पताल रोड, कलेक्टरी के बाहर, शास्त्री सर्कल से लेकर 100 फीट रोड पर कई जगह पानी भर गया था। मौसम विभाग ने आज यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इधर, शुक्रवार को पूरे उदयपुर जिले में 39 मिलीमीटर बारिश हुई।

जयसमंद झील में जलस्तर बढ़ा है। जयसमंद झील में एक दिन पहले 3.98 मीटर पानी था जो आज सुबह तक बढ़कर 4.04 मीटर हो गया यानि की 6 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। नाई के पास के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के बाद सीसारमा नदी के जरिए पिछोला में धीमी गति से पानी की आवक हो रही है।

इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर में दिन भर हल्की बारिश हुई तो कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार तड़के शहर में साढ़े पांच बजे तक तेज बारिश हुई।

इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री से. दर्ज किया गया।

जल संसाधन विभाग उदयपुर की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में सेई डेम के वहां पर दो इंच बारिश हुई तो कोटड़ा में एक इंच बारिश दर्ज की गई। सलूंबर जिले में सराड़ा में 9 मिलीमीटर बारिश हुई है।

उदयपुर मानसून के बड़े अपडेट्स

नाई के पास के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश से नांदेश्वर चैनल से सीसारमा नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया।

गोमती-खरका नदी से पानी आने से जयसमंद झील का जलस्तर बढ़ने लगा है।

मानसून सीजन में अब तक सर्वाधिक साढ़े 9 इंच बारिश सलूंबर के लसाड़िया में हुई

उदयपुर में अगले 2-3 दिन भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर जिले के सेई बांध पर हुई।

उदयपुर के मौसम की PHOTOS…

जलस्तर : जयसमंद में बढ़ा पानी (आंकड़े मीटर में)

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें