वंदे भारत पार्सल ट्रेन: देश की पहली प्रोटोटाइप ट्रेनसेट का कोटा में ट्रायल शुरू
रेलवे की वंदे भारत पार्सल ट्रेन का पहला ट्रायल कोटा में शुरू किया गया है। यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से चलेगी और 16 कोच के साथ 395 टन लोड को ले जाएगी।

सौजन्य से:- ETV Bharat
अब देश में दौड़ेगी वंदे भारत सुपरफास्ट पार्सल ट्रेन, कोटा में ट्रायल... 145 की स्पीड से 16 कोच ले जाएगी 395 टन लोड
वंदे भारत पार्सल (कार्गो) सुपरफास्ट एक्सप्रेस नाम दिया गया. देश की पहली प्रोटोटाइप ट्रेनसेट, जिसे 2 साल में किया तैयार.
Published : July 29, 2026 at 12:15 PM IST
कोटा: देश में वंदे भारत के तर्ज पर चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में वंदे भारत फ्रेट ट्रेन भी तैयार की गई है. यह पूरी तरह पार्सल ट्रेन है. इसे वंदे भारत पार्सल (कार्गो) सुपरफास्ट एक्सप्रेस नाम दिया गया है. यह देश की पहली प्रोटोटाइप ट्रेनसेट है, जिसे 2 साल में बना लिया गया. इसका निर्माण 2024 में शुरू हुआ था. रेलवे पहले से पार्सल ट्रेन चलाता है, लेकिन अब तेज गति से पार्सल्स पहुंचाने और इनकम बढ़ाने को नए कोच के साथ ट्रेन तैयार की गई है. ट्रेन पटरी पर दौड़ने को तैयार है. इसका पहला ट्रायल कोटा में किया जा रहा है. अलग-अलग स्पीड पर ट्रायल होगा.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित रेलवे के अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) के डायरेक्टर टेस्टिंग अनंजय मिश्रा ने बताया कि कोटा में इस ट्रेन का ट्रायल बुधवार से शुरू किया गया है. इसमें ट्रेन को लोड पर लेकर चलाया जा रहा है. दिल्ली मुंबई लाइन पर यह ट्रेन कोटा से महिदपुर के बीच में डाउन लाइन पर चलाई जा रही है. मिश्रा ने कहा कि ट्रायल के दौरान ट्रेन को खाली और लोडेड कंडीशन दोनों हाल में देखा जाएगा. इसमें ट्रैक्शन, ब्रेकिंग, स्पीड, सेफ्टी और इलेक्ट्रिक सिस्टम की जांच की जाएगी.
पढ़ें:रेलवे ने तीन नई ट्रेनों की घोषणा की, वंदे भारत भी शामिल, जानें किस रूट पर चलेंगी
अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा: डायरेक्टर टेस्टिंग अनंजय मिश्रा ने कहाकि वंदे भारत पार्सल ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है. उसे कोटा में ट्रायल के दौरान 140 किमी प्रति घंटा की स्पीड से टेस्ट किया जा रहा है. इसमें ब्रेकिंग से लेकर हर सिस्टम देखा जाएगा. 16 कोच की ट्रेको पहले 120, फिर 130, इसके बाद 135 और 145 किमी प्रति घंटे स्पीड से ट्रायल लिया जाएगा. ट्रायल सवाई माधोपुर से कोटा व नागदा के बीच दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर अप व डाउन दोनों तरफ लगातार चलने वाला है.
ऑटोमेटिक प्लग डोर : वंदे भारत सुपरफास्ट पार्सल ट्रेन में अलग-अलग कोच की क्षमता अलग-अलग है. ट्रेन के 14 कोच ज्यादा क्षमता के हैं. इनमें हर में 25 टन माल आएगा जबकि दो कोच ड्राइवर ट्रेलर कोच होंगे, जिनकी क्षमता 20 टन है. कुल क्षमता 395 टन है. वंदे भारत की तरह ऑटोमेटिक प्लग डोर हैं.
80 से 90 किमी हर घंटे करेगी सफर: पार्सल ट्रेन अभी एक भी जगह अधिकतम गति से नहीं चल रही. अभी अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटा रह सकती है. इसमें 80 से 90 किमी का सफर एक घंटे में कर लेगी. वर्तमान में मालवाहक ट्रेन 60 से 70 किमी एक घंटे में चलती है. ट्रेन को ई-कॉमर्स के सेगमेंट के आधार पर तैयार किया है. वर्तमान में ई-कॉमर्स का ट्रेंड काफी हाई है. बड़ी संख्या में एक से दूसरे शहर पार्सल जाते हैं. इनको पहुंचाने को बड़ी संख्या में सड़क मार्ग का इस्तेमाल होता है. ऐसे में रेल मार्ग से तत्काल पार्सल पहुंचाने में इसका उपयोग लिया जाएगा. इसी बिजनेस को टारगेट कर ट्रेन तैयार की. इससे जरिए महंगे इक्विपमेंट के पार्सल तत्काल भेजे जा सकेंगे. इनमें इलेक्ट्रॉनिक, दवाइयां और टेंपरेचर कंट्रोल्ड रखने वाले उपकरण शामिल हैं.
यह होगा ट्रायल में
- टेस्ट- लोडेड रेक के साथ कपलर फोर्स चेक यानी 16 कोच आपस में कितना खिंचाव या धक्के लगा रहे हैं
- इंस्ट्रूमेंटेड व्हील व लैटरल लोड वेरिफिकेशन- पहियों पर लगने वाले साइड के प्रेशर को चेक किया जाएगा।
- कर्व ट्रायल-घुमाव पर स्पीड चलाकर देखा जाएगा
- ट्रैक्शन, जर्नी टाइम और थर्मल कैपेसिटी टेस्ट , ब्रेकिंग और जर्क टेस्ट
- ऑसिलेशन व स्पीड ट्रायल-खाली व भरी हालत में ट्रायल. 120, 130, 140, 145 किमी प्रति घंटा पर ऑसिलेशन चेक. सबसे आखिर में हाईएस्ट स्पीड पर कन्फर्मेट्री रन
- सेफ्टी व गेट ऑपरेशन, अंदर की लाइट, सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और शॉर्ट सर्किट टेस्ट
पढ़ें:तत्काल टिकट बुकिंग: 1 अगस्त से बदल जाएगा यह नियम, जानिए नई टोकन टाइमिंग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा: उमस और गर्मी से लोग परेशान, 29 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट - Kota News

राजस्थान में जल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 28 किलोमीटर की कृत्रिम झील का निर्माण पूरा हुआ

बारिश और आंधी-तूफान से जुड़े मौसम अलर्ट की जानकारी


