होममनोरंजनकोटा में तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा: उमस और गर्मी से लोग परेशान, 29 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट - Kota News
मनोरंजन

कोटा में तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा: उमस और गर्मी से लोग परेशान, 29 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Weather Update | Clouds Over City But No Rain, Monsoon Forecast कोटा में तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा:उमस और गर्मी से लोग परेशान, 29 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट - कॉपी लिंक कोटा…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जुलाई 2026 को 10:54 am बजे
कोटा में तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा:  उमस और गर्मी से लोग परेशान, 29 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Weather Update | Clouds Over City But No Rain, Monsoon Forecast

कोटा में तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा:उमस और गर्मी से लोग परेशान, 29 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट

- कॉपी लिंक

कोटा शहर में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज अजीबोगरीब बना हुआ है। आसमान में रोजाना बादलों की आवाजाही हो रही है, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे निकल रहे हैं। सोमवार को भी शहरवासियों को कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ।

सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर होते-होते हल्की धूप निकल आई, जिससे मौसम में उमस और गर्माहट बढ़ गई, जिसने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया।

शाम के वक्त एक बार फिर मौसम ने करवट ली। काली घटाएं घिरीं और लगा कि अब झमाझम बारिश होगी, लेकिन तेज हवाओं के चलते बादल बिना पानी बरसाए ही शहर के ऊपर से गुजर गए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोटा में दिन और रात के तापमान का अंतर अब बढ़ने लगा है।

कुछ दिनों पहले तक जहां यह अंतर महज 4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अब बढ़कर 6 डिग्री हो गया है। वहीं अधिकतम तापमान में डेढ डिग्री की बढोतरी हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में जहां मानसून पूरी तरह मेहरबान है और कहीं मध्यम तो कहीं भारी से अति भारी बारिश हो रही है।

मौसम केंद्र जयपुर के अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में मानसून थोड़ा कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन एक नया परिसंचरण तंत्र विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच प्रदेश भर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान कोटा सहित आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और कई स्थानों पर भारी से बारिश होने की संभावना है।

- सरकारी हॉस्पिटल में ले सकेंगे डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट: मरीजों का डेटा और रिपोर्ट भी मिल जाएगी, जानिए- कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

- CJP के आंदोलन पर बनेगी फिल्म 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी': स्क्रिप्ट राइटर गोविंद देव बोले- पेपरलीक सही मुद्दा; प्रोटेस्ट के पीछे की सच्चाई सामने लाएंगे

- बुर्जा गांव में जेजेएम योजना में अनियमितताओं का आरोप: ग्रामीण बोले- गुणवत्ता घटिया की पाइपलाइन बिछाई, सड़कों की मरम्मत भी नहीं हुई

- सवाई माधोपुर में एक सप्ताह बाद बारिश: यलो अलर्ट के बीच सुबह बदला मौसम, 2 अगस्त तक अच्छी बरसात की संभावना

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें