होममनोरंजनजापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य
मनोरंजन

जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य

जयपुर। राजस्थान को जापानी पर्यटकों के लिए भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में सोमवार को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में रॉयल राजस्थानः सेलिब्रेटिंग इंडियाज हैरिटेज, कलचर एंड टूरिज्म विषय पर ए…

Dailyhunt के अनुसार25 जुलाई 2026 को 04:30 am बजे
जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य

सौजन्य से:- Dailyhunt

जयपुर। राजस्थान को जापानी पर्यटकों के लिए भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में सोमवार को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में रॉयल राजस्थानः सेलिब्रेटिंग इंडियाज हैरिटेज, कलचर एंड टूरिज्म विषय पर एक विशेष रोड शो आयोजित किया गया।

भारतीय दूतावास, टोक्यो और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जापान के पर्यटन उद्योग और यात्रियों के बीच राजस्थान के विविध पर्यटन उत्पादों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना तथा जापानी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करना था। कार्यक्रम की शुरुआत जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक के स्वागत संबोधन से हुई।

इसके बाद राजस्थान पर्यटन पर आधारित एक विशेष प्रमोशनल फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी का विशेष वीडियो संदेश रहा। राजस्थान पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारियों सहित राजस्थान ट्रेवल, ट्रेड एवं होटल इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स भी इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें