बारिश और गर्मी का दौर: राजस्थान में मानसून एक्टिव रहेगा 2 अगस्त तक
राजस्थान में बुधवार को जयपुर, प्रतापगढ़, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर और धौलपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा, श्रीगंगानगर में 40.1 डिग्री का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम का असर राजस्थान में दिखने लगा है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Monsoon Alert | Heavy Rain In Tonk & Heatwave In Ganganagar
जयपुर समेत 6 जिलों में तेज बारिश:जंतर-मंतर में वायु परीक्षण, अच्छी बरसात का दावा; राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून
- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम का असर राजस्थान में दिखने लगा है। राज्य में बुधवार को जयपुर, प्रतापगढ़, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर और धौलपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर में करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से जगह-जगह पानी भर गया, जिससे
प्रतापगढ़ और दौसा के क्षेत्रों में भी 1 इंच से ज्यादा पानी बरसा। धौलपुर के राजाखेड़ा में बारिश के बाद बाजार समेत निचले इलाकों में पानी भर गया। सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में भी दोपहर करीब 2:30 बजे आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस सिस्टम का सर्वाधिक असर गुरुवार से देखने को मिलेगा, जिससे उदयपुर और कोटा संभाग के इलाकों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। विभाग ने 30 जुलाई को 11 जिलों (बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर) में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि शेष जिलों (जैसलमेर को छोड़कर) के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
जयपुर के जंतर-मंतर में वायु परीक्षण, अच्छी बारिश का दावा जयपुर के जंतर-मंतर में 105 फीट ऊंचे सम्राट यंत्र पर बुधवार शाम 7:13 बजे सूर्यास्त के समय ध्वज लगाकर वायु परीक्षण किया गया। इसके आधार पर ज्योतिषाचार्यों ने सावन और भाद्रपद में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई। वायु परीक्षण के लिए सूर्यास्त से दो मिनट पहले और दो मिनट बाद का समय लिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)
प्रदेश में बारिश की स्थिति…
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म
बारिश से जुड़े बड़े अपडेट्स
प्रतापगढ़ जिले में 1.50 इंच से ज्यादा बरसात: पिछले 24 घंटे के दौरान प्रतापगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 40MM बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दौसा के बांदीकुई में 36MM, बैजूपाड़ा में 23MM, अलवर के टहला में 20MM और मालाखेड़ा में 15MM बारिश हुई। वहीं बारां, भीलवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री पार: श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू के आसपास तापमान ज्यादा होने से गर्मी व उमस का असर बरकरार है। बुधवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर में 39.2 डिग्री, जैसलमेर में 37.8 डिग्री, चूरू में 37.6 डिग्री, हनुमानगढ़ में 36.9 डिग्री, पिलानी में 36.8 डिग्री और बाड़मेर में 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
कमजोर होकर 'डिप्रेशन' में बदला सिस्टम: जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत के ऊपर बना 'डीप डिप्रेशन' सिस्टम आज गुरुवार को कमजोर होकर 'डिप्रेशन' में तब्दील हो गया है। वर्तमान में यह सिस्टम उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उससे सटे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। आगामी 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
राजस्थान में मौसम की PHOTOS…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में मानसून की बारिश: येलो अलर्ट और बदलते मौसम की ये अपेक्षाएं

उदयपुर में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर, तापमान 32.4 डिग्री पहुंचा - Udaipur News

राजस्थान में लगातार बरसात, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


