होमकृषिजोधपुर में मानसून की बारिश: येलो अलर्ट और बदलते मौसम की ये अपेक्षाएं
कृषि

जोधपुर में मानसून की बारिश: येलो अलर्ट और बदलते मौसम की ये अपेक्षाएं

जोधपुर में मानसून की सामान्य से 2 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने कल से आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरे 31 जुलाई से 3 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी रहेगा।

bhaskar.com के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:40 am बजे
जोधपुर में मानसून की बारिश: येलो अलर्ट और बदलते मौसम की ये अपेक्षाएं

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Braces For Dust Storm And Rain Starting Tomorrow

जोधपुर में कल से फिर बदलेगा मौसम:अब तक सामान्य से 2% ज्यादा पानी बरसा, 31 जुलाई से लगातार 4 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

- कॉपी लिंक

जोधपुर में गुरुवार को एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जोधपुर शहर में बारिश की संभावना जताई है। इससे पूर्व बुधवार को भी मौसम बदला। हालांकि ठंडी हवा की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है।

इधर, जोधपुर में मानसून की सामान्य से 2 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल से एक बार फिर आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है।

सामान्य से 2 प्रतिशत ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में मानसून में अब तक सामान्य से 2 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 29 जुलाई तक जोधपुर में 141.3 एमएम बारिश होती है। जो अब तक 143.5 एमएम हो चुकी है।

बुधवार को आसमान छाए रहे, दिन में उमस ने किया परेशान

बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि पूरे दिन बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप भी निकली। लेकिन, शाम होते-होते दोबारा बारिश जैसा मौसम हो गया। दिन में उमस ने काफी परेशान भी किया।

इधर, लगातार बदल रहे मौसम की वजह से तापमान में भी बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या: कल से आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जोधपुर में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। संभावना है कि 31 जुलाई से एक बार फिर से शहर में आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। ये दौर चार दिन यानी 3 अगस्त तक बना रहेगा।

ऐसे में शहर में लगातार चार दिन बारिश होने की उम्मीद है। 4 अगस्त से मौसम सामान्य हो जाएगा लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें