होमकृषिभारी बारिश का अलर्ट: 5 दिन तक मानसून सक्रिय, 6 जिलों में सूखे का खतरा
कृषि

भारी बारिश का अलर्ट: 5 दिन तक मानसून सक्रिय, 6 जिलों में सूखे का खतरा

मौसम विभाग ने मानसून की सक्रियता को देखते हुए अगले एक हफ्ते तक जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:37 am बजे
भारी बारिश का अलर्ट: 5 दिन तक मानसून सक्रिय, 6 जिलों में सूखे का खतरा

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- 5 Day Heavy Rain Alert

5 दिन भारी बारिश का अलर्ट:शुभ सावन...जयपुर में 50 मिनट में पौने 2 इंच बरसे मेघ, 6 जिलों का कोटा फुल

- कॉपी लिंक

- प्रदेश का कोटा अभी भी 7.79 फीसदी कम

आषाढ़ सूखा गुजरने के बाद मानसूनी बादलों ने सावन में बरसने के संकेत दिए हैं। आषाढ़ के आखिरी दिन बुधवार को राजधानी जयपुर सहित पूर्वी जिलों में 1 से पौने दो इंच बारिश हुई। राजधानी में दोपहर में करीब एक घंटे तक तेज बारिश का दौर चला और पूरा शहर तरबतर हो गया। इस मानसून सीजन में पहली बार पूरे शहर में मूसलाधार बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग ने मानसून की सक्रियता को देखते हुए अगले एक हफ्ते तक जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा दौसा, धौलपुर, प्रतापगढ़, अलवर में अच्छी बरसात हुई। बीते चौबीस घंटों में टोंक जिले के मालपुरा में 117 मिमी पानी बरसा।

डीप डिप्रेशन से 5 दिन एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी भारत के ऊपर डिप्रेशन बना हुआ है। यह डिप्रेशन वर्तमान में उत्तरी उड़ीसा, दक्षिणी झारखंड व आसपास के छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। अगले 24 घंटों में यह धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। इस सिस्टम से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के ज्यादातर इलाकों में 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहेगा। 31 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

बीते साल के मुकाबले सूखा गुजर रहा मानसून

मानसूनी बारिश की स्थिति बीते सालों के मुकाबले खास अच्छी नहीं है। 17 जिले सूखे की चपेट में हैं। 6 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश है। 28 जुलाई तक 202.51 मिमी औसत बारिश के मुकाबले 186.74 मिमी ही बारिश हुई, जोकि 7.79% कम है। बीते साल जुलाई तक 374.66 मिमी पानी बरस चुका था।

सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले सूखे

मानसून में सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों में कम मेघ बरसे। बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, कोटा, बूंदी में औसत से 50-60% तक कम बारिश हुई है। जबकि बीकानेर, चूरू, बालोतरा, बाड़मेर, फलौदी, सीकर, झुंझुनूं में 42% ज्यादा आंकड़ा रहा।

बांधों में 47 फीसदी ही पानी

कम बारिश होने से बांधों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वर्तमान में 13029.09 एमक्यूएम क्षमता वाले बांधों में 6161.48 एमक्यूएम पानी है। कुल क्षमता के मुकाबले यह 47.29 फीसदी है। पिछले साल 9787.31 एमक्यूएम यानी कुल क्षमता का 75.12 फीसदी पानी भरा था।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें