अजमेर के 6 निकाय में वोटिंग: मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें...दांव पर रघु एवं शत्रुघन की प्रतिष्ठा
अजमेर के 6 निकाय में वोटिंग: मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें...दांव पर रघु एवं शत्रुघन की प्रतिष्ठा सावर, केकड़ी, सरवाड़, टांटोटी, पीसांगन और नसीराबाद में वोटिंग शांतिपूर्ण जारी. Published : September 9, 2026 at 3:36 PM IS…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर के 6 निकाय में वोटिंग: मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें...दांव पर रघु एवं शत्रुघन की प्रतिष्ठा
सावर, केकड़ी, सरवाड़, टांटोटी, पीसांगन और नसीराबाद में वोटिंग शांतिपूर्ण जारी.
Published : September 9, 2026 at 3:36 PM IST
अजमेर: जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण में जिले की छह पालिकाओं में मतदान बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ. अजमेर के सावर, केकड़ी, सरवाड़, टांटोटी, पीसांगन और नसीराबाद में वोटिंग हो रही है. इन छह निकाय में 471 प्रत्याशी मैदान में हैं. 86 हजार के लभभग मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है. नसीराबाद के वार्ड 18 और 19 में ईवीएम खराब होने के कारण 20 मिनट मतदान बंद रहा. रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर ईवीएम बदली गई.
अजमेर जिले के छह निकायों में 315 वार्ड हैं. मतदाताओं में उत्साह दिखा. शुरू में मतदान की रफ्तार धीमी रही. दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ा. मतदान के लिए बुजुर्ग और दिव्यांग भी पीछे नहीं हैं. प्रशासन ने बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की. भजनलाल सरकार के कार्यकाल में पहली बार निकाय चुनाव हो रहे हैं. इसमें भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है तो कांग्रेस अपनी खोई जमीन हासिल करना चाहेगी. इसी कारण दोनों प्रमुख दल गंभीरता से चुनाव लड़ रहे हैं. इनके परिणाम आगामी दिनों में होने वाले पंचायत और उसके बाद 2028 में विधानसभा चुनाव पर भी असर डालेंगे. यही वजह है कि इन छह निकायों में कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता भी सक्रिय हैं.
पढ़ें:नगर निकाय चुनाव 2026 : भरतपुर, डीग व करौली में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें, लोगों में उत्साह
डॉ. रघु शर्मा ने किया ये दावा: पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने पैतृक कस्बे सावर में वोट डाला. सावर में नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं. पिछली कांग्रेस सरकार में सावर को पंचायत से पालिका बनाया गया था. पूर्व मंत्री शर्मा का निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी और सरवाड़ रहा है. डॉ. शर्मा के क्षेत्र की निकायों में जीत हार उनकी प्रतिष्ठा बन चुकी है. शर्मा ने बताया कि पालिका भवन कभी पटवार घर था. यहां से एसडीएम कार्यालय तक का सफर कांग्रेस सरकार में तय हुआ. शर्मा ने दावा किया कि केकड़ी क्षेत्र की चारों निकायों में भाजपा का सफाया होगा.
भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के लिए भी अपनी क्षेत्र के निकायों में भाजपा को जीताना किसी चुनौती से कम नहीं है. गौतम ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा किया. उनका कहना था, केकड़ी क्षेत्र की जनता सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी. विधायक गौतम ने तंज कसा, केकड़ी की जनता अहंकार और अवसरवादी लोगों के साथ नहीं है, जबकि भाजपा का हर कार्यकर्ता 24 घंटे जनता के बीच में रहकर सेवा और समर्पण भाव से कार्य करता है.
पढ़ें:राजस्थान निकाय चुनाव 2026: जोधपुर संभाग में मतदान जारी, तिंवरी में सबसे ज्यादा 36.63% मतदान
मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें: दिन चढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने बूथ केंद्र पर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं. लिहाजा मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी है. प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस जाप्ता है. पुलिस की मोबाइल पार्टियों भी मतदान केंद्र और आसपास नजर रखे हैं.
नसीराबाद में आपस में भिड़े भाजपाई : नसीराबाद के वार्ड 18 में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा और भाजपा कार्यकर्त्ता आपस मे भिड़ गए. यहां महेश मेहरा के भतीजे कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं. कुछ देर हंगामे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के दखल के बाद मामला शांत हो गया.
केकड़ी में यह दावा: उधर, चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए केकड़ी के पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल बोले, केकड़ी में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा. कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है.केकड़ी में भारतीय लोकतंत्र की बेहतरीन तस्वीर आ रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


