अजमेर के होटल में मिली अवैध बांग्लादेशी महिला: बिना वीजा-पासपोर्ट जयपुर-ब्यावर होते हुए पहुंची; अब तक 58 घुसपैठिए पकड़े जा चुके - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Police Detains Bangladeshi Woman | Illegal Entry Case Update अजमेर के होटल में मिली अवैध बांग्लादेशी महिला:बिना वीजा-पासपोर्ट जयपुर-ब्यावर होते हुए पहुंची; अब तक 58 घुसपैठ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Police Detains Bangladeshi Woman | Illegal Entry Case Update
अजमेर के होटल में मिली अवैध बांग्लादेशी महिला:बिना वीजा-पासपोर्ट जयपुर-ब्यावर होते हुए पहुंची; अब तक 58 घुसपैठिए पकड़े जा चुके
- कॉपी लिंक
अजमेर में एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को कृष्णगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से पुलिस ने डिटेन (हिरासत में लेना) किया है। महिला के पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज़ या वीज़ा नहीं मिले। शुरुआती पूछताछ में उसने करीब एक महीने पहले भारत-बांग्लादेश सीमा
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। इस विशेष अभियान के तहत जिले में अब तक 58 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। जिला पुलिस और सीआईडी (CID) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।
दो-तीन दिन की निगरानी के बाद होटल में दी दबिश पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से विभिन्न इलाकों में सघन सत्यापन और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान 14 जुलाई को सूचना मिली कि क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र के एक होटल में संदिग्ध बांग्लादेशी महिला ठहरी हुई है। सूचना पर संयुक्त टीम ने होटल में दबिश देकर महिला को हिरासत में लिया।
जयपुर, ब्यावर होते हुए पहुंची थी अजमेर
पूछताछ में महिला की पहचान मीम अख्तर (28) निवासी जिला किशोरगंज, बांग्लादेश के रूप में हुई। उसने बताया कि वह जून महीने में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बने कच्चे रास्तों से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। इसके बाद काम की तलाश में पहले जयपुर, फिर ब्यावर गई और 14 जुलाई को अजमेर पहुंचकर होटल में ठहरी थी।
स्थानीय मदद मिली या नहीं, जांच जारी
पुलिस के अनुसार, महिला के पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज़ नहीं मिले। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अब पुलिस और सीआईडी इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि सीमा पार करने या अजमेर तक पहुंचने में किसी स्थानीय व्यक्ति ने उसकी मदद की थी या नहीं। शुरुआती पूछताछ में महिला ने अकेले ही भारत आने की बात कही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में ट्रैफिक-जाम में चौराहों पर मिलेगी वैकल्पिक-रूट की जानकारी: लाइव अनाउंसमेंट से मिलेगी रियल टाइम जानकारी; शहर में 8 जगह हुई शुरुआत - Jaipur News

बांग्लादेश से अजमेर आई ये लड़की कौन? अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर पहुंची इंडिया

राजस्थान के 6 आरपीएस अफसर आईपीएस में प्रमोट, जानें पूरी डिटेल


