होमक्राइमवोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद: सिवांची गेट मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे; 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ - Jodhpur News
क्राइम

वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद: सिवांची गेट मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे; 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Nagar Nigam Election Voting | Live Updates Candidates List LIVEवोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:सिवांची गेट मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे; 56…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:  सिवांची गेट मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे; 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Nagar Nigam Election Voting | Live Updates Candidates List

LIVEवोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:सिवांची गेट मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे; 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ

- कॉपी लिंक

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में पार्षदों के लिए आज मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान एक ही वार्ड से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी ने एक-दूसरे को गले लगाया। वहीं, सिवांची गेट मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ आएगी। गहलोत ने कहा- भाजपा की मशीनरी खराब है। उन्होंने ढाई साल में कोई काम नहीं किया। हालात काफी गंभीर है। इन्हें जब जनता सबक सिखाएगी, तब ही इनकी नींद खुलेगी।

3 लोगों ने पूर्व सीएम के पैर छुए

इधर, भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने आरोप लगाया कि पोलिंग पार्टी के व्यक्ति ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पैर छूए। इस शिकायत के बाद मामले की जांच करवाई गई।

इसमें सेक्टर ऑफिसर नरेंद्र सिंह की ओर से सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से भेजी रिपोर्ट में बताया कि तीन लोगों ने पूर्व सीएम के पैर छुए थे। इनमें एक वोटर है, दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बागोरिया का बूथ एजेंट है। तीसरा व्यक्ति निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बागोरिया का चुनाव अभिकर्ता हिम्मत सिंह सोलंकी है। पोलिंग पार्टी के किसी भी सदस्य की ओर से पूर्व सीएम के पैर नहीं छुए गए हैं।

जोधपुर नगर निगम वोटिंग प्रतिशत

देखें वोटिंग की फोटो…

चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स…

- वोटिंग के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ये लोग पौने तीन सालों में आए है। कोई काम नहीं किया। लोगों में काफी आक्रोश है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ आएगी।

- शास्त्री नगर के वार्ड 40 से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सालेचा और कांग्रेस प्रत्याशी नरेशचंद्र जोशी एक साथ वोट देने पहुंच गए। दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिले और एक-दूसरे का अभिवादन किया।

- परिवार के साथ बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे है। एक बुजुर्ग महिला को चलने में भी परेशानी हा रही थी। उन्हें हाथ पकड़कर बूथ के अंदर ले जाया गया।

- भाजपा के देवेंद्र सालेचा और कांग्रेस से नरेशचंद्र जोशी एक ही वार्ड से आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के केंद्र के बाहर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

- कांग्रेस नेता शहजाद खान ने सिवांची गेट मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए। बूथ पर मौजूद कर्मचारियों पर भड़के।

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

मोन्टेसरी चाईल्ड सेन्टर सीनियर सैकण्ड्री स्कूल में पहली बार वोट डालने पहुंची कविता ने बताया कि निगम चुनाव में पहली बार वोट कर रही है। शहर में साफ सफाई , अच्छी सड़क सहित सभी सुविधा नागरिकों को मिले। यही सोच कर वोट किया है।

वहीं,अंजना ने बताया कि उसने निगम चुनाव में पहली बार वोट डाला है। उन्होंने कहा कि शहर में कचरे की समस्या ज्यादा है। उसका निवारण होना चाहिए।

- कॉपी लिंक

शहर में बनाए गए आदर्श बूथ पर शहर के युवाओं में सेल्फी लेने का क्रेज नजर आया। जोधपुर के मोन्टेसरी चाईल्ड सेन्टर सीनियर सैकण्ड्री स्कूल वोट डालने पहुंचे युवा वोटर्स सेल्फी लेते नजर आए।

- कॉपी लिंक

जोधपुर नगर निकाय चुनाव में प्रति 10 वार्ड पर एक आदर्श बूथ बनाया गया है। मोन्टेसरी चाईल्ड सेन्टर सीनियर सैकण्ड्री स्कूल पुराना सी.बी.आई. कार्यालय शिप हाउस में आदर्श बूथ पर तैनात भवानी सिंह ने बूथ की सुविधाएं बताई।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र की परिपक्वता के लिए स्वस्थ और स्वतंत्र मतदान जरूरी है। शेखावत ने दावा किया कि नगर निगम में भाजपा दो तिहाई बहुमत से बोर्ड बनाएगी। शेखावत ने कहा कि चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और युवा जानता है कि देश, प्रदेश और निगम में किसकी सरकार बनने से उसका फायदा है। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर भाजपा का बोर्ड बनेगा।

- कॉपी लिंक

सिवांची गेट मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप पर कांग्रेस नेता शहजाद खान बूथ पर पहुंचे। यहां भड़के और फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया।

- कॉपी लिंक

सिवांची गेट मतदान केंद्र पर महिला वोटर ने आरोप लगाया कि एजेंट बार बार महिलाओं के आईडी कार्ड मांग रहा है। इस पर हंगामा हुआ। इसके बाद एजेंट को मतदान केंद्र से बाहर किया गया।

- कॉपी लिंक

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पैर छूने के मामले में जांच की गई। सामने आया कि तीन लोगों ने पैर छुए थे और इनमें से कोई भी पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था।

इस शिकायत के बाद मामले की जांच करवाई गई। इसमें सेक्टर ऑफिसर की ओर से सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को भेजी रिपोर्ट में बताया कि तीन लोगों ने पूर्व सीएम के पैर छुए थे।

इनमें एक वोटर है, दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बागोरिया का बूथ एजेंट है और तीसरा व्यक्ति निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बागोरिया का चुनाव अभिकर्ता हिम्मत सिंह सोलंकी है।

रिपोर्ट में बताया कि पोलिंग पार्टी के किसी भी सदस्य की ओर से पूर्व सीएम के पैर नहीं छुए गए हैं।

- कॉपी लिंक

शहर के सिवांची गेट मतदान केंद्र पर लोगों की भीड़ को लेकर आपत्ति जताई गई। लोगों का कहना था कि वोट डालने के बाद भी लोग अंदर खड़े है।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मतदान केंद्र में खड़े लोगों को बाहर निकाला।

लोगों का कहना था कि सभी की आईडी देखकर अंदर एंट्री दी जाए।

- कॉपी लिंक

पूर्व सीएम के पैर छूने का आरोप लगाते हुए भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने सौरभ सारस्वत ने शिकायत की।

आरोप लगाया कि पोलिंग पार्टी में शामिल एक व्यक्ति के द्वारा पैर छूए गए, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

इस पर कांग्रेस के प्रवक्ता संजय गौड़ और संगठन महासचिव कुश गहलोत ने बताया कि ये निर्दलीय प्रत्याशी का पोलिंग एजेंट है, जिसने पैर छुए हैं।

- कॉपी लिंक

जोधपुर के अलग अलग वार्डों में सुबह से मतदान केंद्रों पर लोगों की लाइन लगी है।

इसमें परिवार के लोग बुजुर्गों को भी मतदान करवाने पहुंचे। कोई व्हील चेयर पर तो कोई हाथ पकड़कर परिवार के बुजुर्गों को मतदान करवाने लेकर आए।

- कॉपी लिंक

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डो पर आज वोटिंग हो रही है जिसमें सुबह 10:00 बजे तक की बात की जाए तो करीब 19.47% तक मतदान दर्ज किया गया है।

लोग उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। बता दे कि परिसीमन के बाद शहर में एक नगर निगम बनाया गया है।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी अपने परिवार के साथ वोट देने पहुंचे।

इस दौरान बूथ पर स्थानीय लोग मिले तो उन्हें गले लगाया और बातचीत भी की।

- कॉपी लिंक

वोटिंग के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत की।

पूर्व सीएम बोले- मतदान को लेकर कहा कि लोकतंत्र की प्रणाली को मजबूत करें और ये मजबूत होता रहे।

ये लोग पौने तीन सालों में आए है। कोई काम नहीं किया लोगों में काफी आक्रोश है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ आएगी।

वे बोले-भाजपा की मशीनरी ही खराब है। ढाई साल में कोई काम नहीं किया। हालात काफी गंभीर है। इन्हें जब जनता सबक सिखाएगी तब ही इनकी नींद खुलेगी। ये कुछ काम करेंगे तो जनता का भला होगा।

- कॉपी लिंक

पूर्व सीएम अशोक गहलोत अपने परिवार के साथ वोट देने महामंदिर पहुंचे।

यहां उनका पूरा परिवार साथ था। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी बातचीत की।

- कॉपी लिंक

जोधपुर के शास्त्री नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशिष्ट पूर्व में वार्ड 40 से कांग्रेस के उम्मीदवार नरेश चंद्र जोशी और उनके सामने भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सालेचा पहुंचे।

इस दौरान दोनों एक दूसरे से गर्म जोशी से मिले। दोनों ही कैंडिडेट अपनी अपनी पार्टी से मेयर पद के दावेदारों में शामिल हैं।

- कॉपी लिंक

जोधपुर शहर में वोटिंग शुरू हो चुकी है। एक बुजुर्ग महिला को परिवार के लोग मतदान केंद्र पर लेकर पहुंचे।

चलने में परेशानी होने के बाद भी वे बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़कर मतदान केंद्र पर लेकर पहुंचे।

- कॉपी लिंक

18 से 35 एज ग्रुप में महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या 2 लाख 76 हजार 094 है। इनमें 1 लाख 45 हजार 037 पुरुष और 1 लाख 31 हजार 057 महिला वोटर्स हैं।

वहीं 51 से 60 साल के उम्र के वोटर्स की बात की जाए तो इनमें महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 51 से 59 एज ग्रुप में पुरुष वोटर्स 47,512 और महिला मतदाताओं की संख्या 48,821 है। इनमें पुरुष और महिला वोटर्स में 1,309 का अंतर है।

इसी तरह 60 और इससे ज्यादा एज ग्रुप में भी महिला वोटर्स पुरुष मतदाताओं से 1,449 ज्यादा है। महिला 56,145 है, जबकि पुरुष मतदाता 54,696 है।

Topics:

- जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में मतदान कल: पोलिंग पार्टियों को दी ट्रेनिंग, संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया

- जोधपुर में 14 सितंबर को बारिश की संभावना: अब तक 31 प्रतिशत कम हुई बरसात; जानें कल से कैसा रहेगा मौसम

- लूणी में बाइक सवार दो सगे भाइयों से एमडी-स्मैक पकड़ी,गिरफ्तार: नाकाबंदी के दौरान पकड़ा; दोनों से तस्करी नेटवर्क पर पूछताछ

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें