अलवर में मिठाई के डिब्बों में निकले 500-500 के नोट: जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो, बोले- लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Cm Bhajanlal Sharma Road Show Bjp Election Campaign Update LIVEअलवर में मिठाई के डिब्बों में निकले 500-500 के नोट:जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो, बोले- लव जिहाद क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Cm Bhajanlal Sharma Road Show Bjp Election Campaign Update
LIVEअलवर में मिठाई के डिब्बों में निकले 500-500 के नोट:जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो, बोले- लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी
- कॉपी लिंक
राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने जयपुर सहित प्रदेश में लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी। हमने जो ढाई साल में काम किया है, उससे कांग्रेस के दर्द होने लग
इधर, अलवर में मंगलवार रात वार्ड 42 में एक कार में से लोग मिठाई के डिब्बे उतार रहे थे। इसी दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने डिब्बे खोले तो मिल्ककेक के साथ 500-500 रुपए के नोट थे। पुलिस ने डिब्बों को जब्त कर लिए।
अजमेर दक्षिण के वार्ड नंबर 20 में चुनाव प्रचार के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी राजेश शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचीं विधायक अनिता भदेल ने बुजुर्ग महिला वोटर के साथ डांस किया।
सीएम ने 1 किमी का रोड शो किया
सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक रोड शो किया। इस रोड शो के जरिए सीएम ने तीन विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 वार्डों में बीजेपी का प्रचार किया। सीएम ने 1 किमी का रोड शो किया।
बीजेपी प्रत्याशी का घोड़े पर प्रचार, कांग्रेसी के लिए प्रचार में जुटे बड़े नेता
सांगानेर विधानसभा का वार्ड 49 हॉट सीट में बदल गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने घोड़ी पर बैठकर चुनाव प्रचार किया। वहीं, इसी वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया के समर्थन में जयपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल चोपड़ा के नेतृत्व में जनसभा की।
…..
ये खबर भी पढ़ें…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


