होमक्राइमजयपुर में कार के वर्कशॉप में आग...आठ कारें खाक, खड़ी थी 50 से ज्यादा महंगी गाड़ियां
क्राइम

जयपुर में कार के वर्कशॉप में आग...आठ कारें खाक, खड़ी थी 50 से ज्यादा महंगी गाड़ियां

जयपुर में कार के वर्कशॉप में आग...आठ कारें खाक, खड़ी थी 50 से ज्यादा महंगी गाड़ियां सीतापुरा में टीएनटी मोटर्स के वर्कशॉप में आग के बाद आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई काटी. दो घंटे में पाया आग पर काबू. Published : Sept…

ETV Bharat के अनुसार23 सितंबर 2026 को 05:05 am बजे
जयपुर में कार के वर्कशॉप में आग...आठ कारें खाक, खड़ी थी 50 से ज्यादा महंगी गाड़ियां

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में कार के वर्कशॉप में आग...आठ कारें खाक, खड़ी थी 50 से ज्यादा महंगी गाड़ियां

सीतापुरा में टीएनटी मोटर्स के वर्कशॉप में आग के बाद आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई काटी. दो घंटे में पाया आग पर काबू.

Published : September 23, 2026 at 9:50 AM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में मंगलवार रात को आग लगने की घटना फिर सामने आई है. इस बार सीतापुरा के बालाजी मार्केट स्थित लग्जरी कार की कंपनी के वर्कशॉप में आग लगी. यहां खड़ी आठ कारें, एसेसरीज और महंगे पार्ट्स जलकर खाक हो गए. आग से इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक आठ गाड़ियां, एसेसरीज और महंगे पार्ट्स जलकर खाक हो गए. आग लगने के कारणों की पड़ताल जारी है. एफएसएल टीम आज बुधवार को घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा करेगी.

शार्ट सर्किट से आग: सांगानेर सदर थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया, इलाके में बालाजी मार्केट स्थित टीएनटी कंपनी के वर्कशॉप में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. इससे आठ से ज्यादा गाड़ियां, एसेसरीज और महंगे पार्ट्स जल गए. आग इतनी भीषण थी कि लपटें और धुएं का गुबार दूर से नजर आ रहा था. दमकल की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है.

Deeply saddened by the fire incident at the Mercedes-Benz workshop in Jaipur. Hoping everyone is safe and praying that the damage and loss are minimal. 🙏 I am not a news reporter…I am owner of AMG gLE63…my car is on service 😞😞😞😞😞 #MercedesBenz #Mercedes #MercedesAMG #MercedesMaybach #Jaipur #Rajasthan #India #FireIncident #WorkshopFire #SafetyFirst #Prayers #StaySafe #Hope #Concern #Automotive #LuxuryCars #LuxuryAutomotive #CarCommunity #MercedesCommunity #AutomotiveIndustry #CarLovers #CarEnthusiast #GlobalAutomotive #IndiaAutomotive #JaipurNews #RajasthanNews #PrayForSafety #StrengthAndSafety

— Arun Bagadia (@arun_bagadia) September 22, 2026

पढ़ें:जयपुर के पुरोहित जी का कटला में लगी भीषण आग, कई दुकानों का सामान जलकर राख

50 से ज्यादा महंगी गाड़ियां खड़ी थीं: पड़ताल में पाया कि वर्कशॉप में आग लगी, तब वहां 50 से ज्यादा महंगी कारें खड़ी थी. आग फैलने से रोकने के लिए आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई काट दी गई. अग्निशमन अधिकारी ऊषा शर्मा का कहना था, दस दमकलों ने कई चक्कर लगाकर दो घंटे में आग पर काबू पाया. हालांकि, कई कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया. जिस वर्कशॉप में आग लगी, उसके पास ही लग्जरी गाड़ियों का शोरूम भी है. प्रारंभिक तौर पर आग से करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है.

पुरोहितजी का कटला में लगी थी आग: इससे पहले जयपुर के परकोटे में पुरोहितजी का कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में पिछले दिनों भीषण आग ने 20 दुकानों को चपेट में ले लिया था. इससे इन दुकानों में रखा महंगा सामान जलकर खाक हो गया. इसके बाद से कॉम्प्लेक्स में ज्यादातर दुकानें और गोदाम बंद हैं. आग की इस घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. इस घटना को लेकर पुलिस ने कॉम्प्लेक्स के मालिक आनंद सेठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पढ़ें:बगरू में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, समय रहते बाहर निकले कर्मचारी

पढ़ें:कोटा : घर में अचानक लगी आग, महिला व जेठ गंभीर रूप से झुलसे, तीन स्कूटर खाक

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें