होमक्राइमजोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 में भाजपा जीती: अब 25 सितंबर को मेयर का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने नया शेड्यूल जारी किया - Jodhpur News
क्राइम

जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 में भाजपा जीती: अब 25 सितंबर को मेयर का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने नया शेड्यूल जारी किया - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Municipal Corporation Election Results | BJP Congress Ward Win जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 में भाजपा जीती:अब 25 सितंबर को मेयर का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने नया शेड्यूल ज…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 में भाजपा जीती:  अब 25 सितंबर को मेयर का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने नया शेड्यूल जारी किया - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Municipal Corporation Election Results | BJP Congress Ward Win

जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 में भाजपा जीती:अब 25 सितंबर को मेयर का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने नया शेड्यूल जारी किया

- कॉपी लिंक

जोधपुर के वार्ड-50 की मतगणना आज हुई। भाजपा के कैंडिडेट ने कांग्रेस कैंडिडेट को हरा दिया। 14 सितंबर को ईवीएम खराब होने से यहां बुधवार को रि-पोलिंग कराई गई थी। दोबारा वोटिंग की आज हुई मतगणना के बाद जोधपुर निगम की सभी सीटों पर अब तस्वीर साफ हो गई है।

इधर, चुनाव आयोग ने मेयर और डिप्टी मेयर की तारिखों का ऐलान कर दिया है। 25 सितंबर को मेयर और 26 सितंबर को डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।

जोधपुर नगर निगम में अब भाजपा को 45, कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। वहीं 10 सीट पर निर्दलीय और एक सीट पर आरएलपी जीती है।

गौरतलब है कि काउंटिंग के दौरान वार्ड 50 के 338 बूथ की ईवीएम 14 सितंबर को खराब हो गई थी। इस दौरान रिजल्ट भी काफी देर तक रोका गया। आखिर में यहां दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया। यहां करीब 1025 मतदाता हैं। इसके लिए बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (सेक्टर-7) कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड (दायां भाग) में दोबारा वोटिंग हुई।

कल वोटिंग के बाद काउटिंग आज की गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमाराम चौधरी 1,725 वोट प्राप्त कर 83 वोटों के अंतर से विजयी रहे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 वोट मिले।।

72.39 प्रतिशत हुआ था मतदान

बुधवार को हुई रि-पोलिंग में शाम 6 बजे तक इस बूथ पर 72.39 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इस दौरान 1025 में से 742 मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह से ही बूथ पर लंबी लाइन लगी हुई रही। यहां फर्जी वोटिंग के शक में पुलिस ने पूछताछ की और डॉक्यूमेंट चेक किए। इसके बाद संदिग्ध को थाने ले गई थी।

वहीं वार्ड नंबर 50 के बूथ पर हुई वोटिंग के परिणाम के बाद शहर के 100 वार्डों पर स्थिति क्लियर हो गई। निगम में भाजपा को 45 और कांग्रेस को 44 वार्डों में जीत हासिल हुई है। वहीं, 10 निर्दलीय और 1 आरएलपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी समेत पांच प्रत्याशी थे मैदान में

वार्ड 50 से पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा से हेमाराम, कांग्रेस से युवराज, आरएलपी से दीपक जांगिड़ समेत देशराज सिंह और रिंकू मेवाड़ा चुनावी मैदान में उतरे।

इनमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमा राम चौधरी 1725,कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642,निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जाँगिड़ को 155 और निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 वोट मिले। 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

- राजस्थान निकाय चुनाव की री-पोलिंग में कांग्रेस 6 सीटें जीती: भाजपा की 3 में जीत; जयपुर के पुर्नमतदान में BJP सभी 4 वार्ड हारी

- जोधपुर में एक बूथ में दोबारा वोटिंग, 72.39% मतदान: देर रात कांग्रेस नेता पहुंचे थाने; महिला पार्षद के ससुर का आरोप-परिवार को बंदी बनाकर रखा

- मथानिया में भाजपा ने चुनाव हारी इंद्रा-देवी को बनाया उम्मीदवार: बालेसर में कांग्रेस का निर्दलीय को समर्थन; भोपालगढ़ में पांच कांग्रेसियों ने किया नामांकन

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें