होमक्राइमराजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना: बच्ची की पढ़ाई और जीवन का खर्च कैसे उठाती है सरकार
क्राइम

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना: बच्ची की पढ़ाई और जीवन का खर्च कैसे उठाती है सरकार

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना भ्रूण हत्या को रोकने और महिलाओं के अनुपात को बढ़ाने के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत, सरकार 50,000 रुपये तक देती है, लेकिन कैसे और कितना पैसा मिलेगा, जानें और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

AajTak के अनुसार7 जून 2026 को 09:05 am बजे
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना: बच्ची की पढ़ाई और जीवन का खर्च कैसे उठाती है सरकार

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

केंद्र और राज्य सरकारें बेटियों की पढ़ाई और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाती हैं. इसी में से एक योजना राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जाती है. यह योजना आपकी बिटिया की पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्च उठाती है.

राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जाने वाली ये योजना मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshree Yojana) है. यह स्कीम जन्म से लेकर शिक्षा तक का पूरा खर्च उठाती है. इस योजना का उद्देश्य राज्य में भ्रूण हत्या को रोकना और महिलाओं के अनुपात को बढ़ाना है. साथ ही बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्यको भी बढ़ाना है.

राजस्थान सरकार की ओर से इसे साल 2016 में शुरू किया गया था, तबसे लेकर यह स्कीम बेटियों के अकाउंट में पैदा होने से लेकर 12वीं क्लास पास होने तक 50 हजार रुपये भेजती है. यह अमाउंट सीधे बिटिया के नाम पर खुले खातों में ट्रांसफर किया जाता है.

Advertisement

कब और कितना पैसा मिलेगा?

इस योजना के तहत अगर आपकी बिटिया क्राइटेरिया पूरी करती है तो किस्त में पैसे दिए जाएंगे. जन्म के समय पहली किस्त में 2,500 रुपये, फिर 1 साल की उम्र होने पर दूसरी किस्त में 2500 रुपये, स्कूल में एडमिशन पर तीसरी किस्त 4000 रुपये, क्लास 6 में जाने के बाद चौथी किस्त 5000 रुपये की दी जाएगी.

फिर अगर बेटी का दाखिला क्लास 10th में होता है तो पांचवीं किस्त 11000 रुपये की दी जाएगी. इसके बाद 12वीं क्लास पास होने पर आखिरी किस्त 25000 रुपये उसके खाते में सीधे तौर पर जमा कर दिया जाएगा.

कैसे करें अप्लाई?

इस योजना के तहत दस्तावेजों की बात करें तो बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड, मातृ और शिशु स्वास्थ्य कार्ड और स्कूल में प्रवेश का प्रमाण पत्र होना जरूरी है. अगर अप्लाई करना चाहते हैं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आप महिला और बाल विकास कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.

TOPICS:

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें