जयपुर! चलो, आज कुछ अच्छा चुनते हैं: हर बार की 5 समस्याएं.. इस बार की शहर सरकार से दरकार- ये तस्वीर बदलनी चाहिए - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur! Let's Choose Something Good Today. जयपुर! चलो, आज कुछ अच्छा चुनते हैं:हर बार की 5 समस्याएं.. इस बार की शहर सरकार से दरकार- ये तस्वीर बदलनी चाहिए - कॉपी लिंक लंबे इंतजार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur! Let's Choose Something Good Today.
जयपुर! चलो, आज कुछ अच्छा चुनते हैं:हर बार की 5 समस्याएं.. इस बार की शहर सरकार से दरकार- ये तस्वीर बदलनी चाहिए
- कॉपी लिंक
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को जयपुर अपनी शहर सरकार चुनेगा। मूलभूत समस्याओं का समाधान सिर्फ एक वोट से तय होगा, जो हम आज डालेंगे, इसलिए आओ कुछ अच्छा चुनते हैं। 150 वार्डों में पार्षदों को चुनने के लिए 24 लाख 33 हजार 210 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 12.61 लाख पुरुष और 11.71 लाख महिलाएं हैं। करीब 5.60 लाख जेन-जी वोटर भी इस बार शहर की सरकार तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
मैदान में 723 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 149-149 प्रत्याशी शामिल हैं। मुकाबले की तस्वीर भी वार्ड-दर-वार्ड अलग है। 17 वार्डों में सिर्फ दो प्रत्याशी होने से सीधी टक्कर है, 35 में त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि 98 वार्डों में चार या उससे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी वार्ड-62 में आमने-सामने हैं। शहर के 2,256 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
सांगानेर में सर्वाधिक 3.69 लाख मतदाता
- 10 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 3 लाख 69 हजार 626 मतदाता सांगानेर में हैं। विद्याधर नगर 3 लाख 63 हजार 151 वोटर के साथ दूसरे नंबर पर है। आमेर में सबसे कम 47 हजार 981 मतदाता है।
- 11,280 मतदानकर्मी और 275 सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।
- 14 हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं। गुरुवार रात 500 जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया।
स्ट्रीट लाइट - 3,12,327 शिकायतें
पांच साल में 7.14 लाख शिकायतें, इनमें 43.7 फीसदी स्ट्रीट लाइट की हैं। यानी हर दूसरी शिकायत अंधेरे की।
कचरा संग्रहण - 1,37,384 शिकायतें
करीब हर पांचवीं शिकायत आमजन की घर-घर कचरा नहीं उठने या व्यवस्था बिगड़ने की मिलती हैं।
सीवर लाइन - 80,292 शिकायतें
सीवर जाम; कई कॉलोनियों में ओवरफ्लो और गंदे पानी की समस्या से शहरवासी बहुत परेशान हैं।
सफाई - 72,385 शिकायतें
व्यस्त बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें दर्ज हुई।
सड़कें - 38,273 शिकायतें
वार्ड स्तर पर सड़कों की बदहाली व जगह-जगह बने गड्ढों की मरम्मत न होना जनता की शिकायतों में शामिल।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


