जयपुर निकाय चुनाव में जेन जी का दिखा जोश हाई , 5.40 परसेंट बढ़े मतदान से किसकी खुलेगी किस्मत?
Jaipur News: जयपुर नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड 63.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2020 की तुलना में 5.40 प्रतिशत से अधिक है। जेन-जी की सक्रियता, 2.71 लाख नए वोटर और निर्दलीयों की मेहनत इस उछाल की मुख्य वजह रहे। अंतिम त…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Jaipur News: जयपुर नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड 63.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2020 की तुलना में 5.40 प्रतिशत से अधिक है। जेन-जी की सक्रियता, 2.71 लाख नए वोटर और निर्दलीयों की मेहनत इस उछाल की मुख्य वजह रहे। अंतिम तीन घंटों में बंपर वोटिंग हुई, जबकि वार्ड 148-150 में सर्वाधिक 81.45% मतदान हुआ।
जयपुर: राजधानी जयपुर ने इस बार शहर की सरकार चुनने में वोटिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। नगर निगम के 150 वार्डों में कुल 63.55प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 24,33,198 मतदाताओं में से 15,46,193 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह वोटिंग प्रतिशत 2020 के (58.15प्रतिशत) से 5.40प्रतिशत और 2014 के (60.34प्रतिशत) से 3.21प्रतिशत अधिक है।
आखिरी तीन घंटों में पलटी बाजी
सुबह के समय मतदान की रफ्तार काफी धीमी थी। सुबह 10 बजे तक मात्र 16.20प्रतिशत वोट पड़े थे, जो दोपहर 1 बजे 37.36प्रतिशत और 3 बजे तक 48.89प्रतिशत तक पहुंचे। इसके बाद अंतिम तीन घंटों (दोपहर 3 से शाम 6 बजे) में अचानक वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी और 13.85प्रतिशत का उछाल आया। शाम 6 बजे के बाद भी आदर्श नगर, किशनपोल, हवामहल और सिविल लाइंस के केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे 19,534 अतिरिक्त वोट पड़े।
रिकॉर्ड मतदान के 4 प्रमुख कारण
मतदाताओं की बढ़ी संख्या: 2020 की तुलना में इस बार 2.71 लाख से अधिक मतदाता बढ़े।
जेन-जी (युवाओं) का उत्साह: कुल वोटिंग में 23प्रतिशत योगदान (लगभग 5.60 लाख) नए और युवा मतदाताओं का रहा।
निर्दलीयों की डोर-टू-डोर मुहिम: 368 निर्दलीय और 57 अन्य दलों के प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोट निकलवाए।
बढ़े बूथ, आसान पहुंच: प्रशासन ने इस बार 2,256 बूथ बनाए, जो पिछली बार से 250 अधिक थे। इससे मतदाताओं को सहूलियत हुई।
वार्डों का हाल
सबसे अधिक मतदान: वार्ड 148 से 150 में रिकॉर्ड 81.45प्रतिशत वोटिंग हुई, जो शहर के औसत से 17.90प्रतिशत ज्यादा है।
सबसे कम मतदान: वार्ड 88 से 103 के इलाकों में सबसे कम वोट पड़े।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


