होमशिक्षा-करियरजोधपुर के उम्मेद अस्पताल में सिजेरियन के बाद 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, 2 वेंटिलेटर पर
शिक्षा-करियर

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में सिजेरियन के बाद 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, 2 वेंटिलेटर पर

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में सिजेरियन के बाद 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, 2 वेंटिलेटर पर जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. Publ…

ETV Bharat के अनुसार18 जुलाई 2026 को 05:15 am बजे
जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में सिजेरियन के बाद 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, 2 वेंटिलेटर पर

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में सिजेरियन के बाद 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, 2 वेंटिलेटर पर

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

Published : July 18, 2026 at 8:23 AM IST

|Updated : July 18, 2026 at 8:57 AM IST

जोधपुर : शहर के पावटा जिला अस्पताल में 25 दिन पहले प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब उम्मेद अस्पताल से एक ऐसा ही गंभीर मामला सामने आया है. यहां सिजेरियन डिलीवरी (ऑपरेशन) के बाद अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने के कारण पांच प्रसूताओं की तबीयत अचानक खराब हो गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो महिलाओं को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि अन्य तीन का आईसीयू में गहन उपचार चल रहा है.

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि कई मामलों में जटिलताएं होने से ऐसी स्थिति बनती है. हमारे डॉक्टर्स की टीम सभी की मॉनिटरिंग कर रही हैं. अभी इसके लिए कोई कारण तय करना सही नहीं होगा. सभी तरह की सावधानी बरती जा रही है. फिलहाल ड्रग डिपार्टमेंट से सम्पर्क किया गया है. अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना ने अनुसार गायनी विभाग के डॉक्टर्स गंभीर प्रसूताओं की देख रेख कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: कोटा-बीकानेर के बाद अब जोधपुर में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, 2 की किडनी फेल होने पर ICU में भर्ती

दो दिन में बढ़े सिजेरियन : उम्मेद अस्पताल में अमूमन हर दिन 60 से 70 डिलीवरी होती हैं, जिनमें से करीब 30 सिजेरियन केस होते हैं. लेकिन पिछले दो दिनों में सिजेरियन ऑपरेशन की यह संख्या बढ़कर 60 तक पहुंच गई है. डॉक्टरों का कहना है कि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों या निजी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं में थोड़ी भी जटिलता दिखने पर उन्हें तुरंत उम्मेद अस्पताल रेफर किया जा रहा है, जिससे यहां अचानक दबाव बढ़ गया है. प्रदेश में पिछले दिनों आए ऐसे मामले के बाद रेफर होने वाले मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.

पावटा में बिगड़ी थी 8 की तबीयत : इससे पहले पावटा जिला अस्पताल में भी सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी थी, जिनमें से दो को एम्स रेफर करना पड़ा था. हालांकि, जांच के बाद सभी दवाइयों और उपकरणों की संक्रमण रिपोर्ट सामान्य आई थी और सभी महिलाएं स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं. लेकिन अब उम्मेद अस्पताल में दोबारा ऐसी घटना होने से स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट पर है.

इसे भी पढ़ें: Jodhpur Paota Hospital Case: दवाइयों और ओटी के लिए गए सैंपल, जांच कमेटी गठित, दो प्रसूता AIIMS रेफर...इंजेक्शन का उपयोग रोका

इसे भी पढे़ं:Jodhpur Paota Hospital Case: ओटी से ब्लड रिपोर्ट तक सब नेगेटिव, डॉक्टर भी हैरान, फिर टॉक्सिन आया कहां से?

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें