उदयपुर नगर निगम और 5 नगरपालिकाओं में मतगणना कल, 190 वार्डों के 521 प्रत्याशियों का होगा फैसला
उदयपुर नगर निगम और 5 नगरपालिकाओं में मतगणना कल, 190 वार्डों के 521 प्रत्याशियों का होगा फैसला उदयपुर के 6 नगरीय निकायों में हुए चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी. Published : September 13, 2026 at…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर नगर निगम और 5 नगरपालिकाओं में मतगणना कल, 190 वार्डों के 521 प्रत्याशियों का होगा फैसला
उदयपुर के 6 नगरीय निकायों में हुए चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी.
Published : September 13, 2026 at 6:56 PM IST
उदयपुर: नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले के 6 नगरीय निकायों में दो चरणों में हुए मतदान के बाद मतगणना कल सोमवार को होगी. इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना ठीक 8 बजे प्रारंभ होगी. नगर निगम उदयपुर की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में होगी. वहीं, शेष नगरपालिकाओं की गणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालय के संग्रहण-वितरण केंद्र पर होगी.
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नगर निगम उदयपुर की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में स्थापित 5 गणना कक्षों में होगी. प्रत्येक में अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं. निगम क्षेत्र की मतगणना के कुल 16 राउंड होंगे. प्रत्येक राउंड में 5 वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे. इसी प्रकार नगरपालिका भींडर की मतगणना भैरव राउमावि भीण्डर, वल्लभनगर की पंचायत समिति कार्यालय वल्लभनगर, फतहनगर-सनवाड़ की राउमावि सनवाड़, कानोड़ की पं. उदय जैन महाविद्यालय कानोड़ तथा नगरपालिका मावली की गणना पीएम श्री राउमावि मावली में होगी.
इसे भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव 2026: मतगणना कल...पहले पोस्टल बैलेट और फिर खुलेगी EVM, जिससे निकलेंगे पार्षद
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा: जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. गणना स्थल पर अधिकृत पास धारक को ही प्रवेश दिया जाएगा, अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा. इसके अलावा गणना केंद्र पर मोबाइल ले जाना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. जिले में उदयपुर नगर निगम सहित 5 नगरपालिकाओं में कुल 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा. मतदान के दौरान जनता ने अपना फैसला ईवीएम में लॉक कर दिया है, सोमवार को भाग्य का पिटारा खुलेगा.
नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के आंकड़े
- नगर निगम उदयपुर
कुल वार्ड - 80
कुल प्रत्याशी - 220
कुल मतदाता - 4,16,143
मतदान किया - 3,05,326
- नगरपालिका मावली
कुल वार्ड - 20
कुल प्रत्याशी -59
कुल मतदाता - 8,198
मतदान किया - 7,246
- नगरपालिका कानोड़
कुल वार्ड - 20
कुल प्रत्याशी - 52
कुल मतदाता - 9,395
मतदान किया - 7,756
- नगरपालिका वल्लभनगर
कुल वार्ड - 20
कुल प्रत्याशी - 67
कुल मतदाता - 8,314
मतदान किया - 6,907
- नगरपालिका भींडर
कुल वार्ड - 25
कुल प्रत्याशी - 58
कुल मतदाता - 13,919
मतदान किया - 11,424
- नगरपालिका फतहनगर सनवाड़
कुल वार्ड - 25
कुल प्रत्याशी - 65
कुल मतदाता - 17,724
मतदान किया - 15,758
इसे भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव: स्थानीय और विकास के मुद्दे छूटे पीछे, UGC और महंगाई जैसे मुद्दे रहे हावी
आतिशबाजी, जुलूस और नारेबाजी पर प्रतिबंध: नगर निकाय आम चुनाव की मतगणना एवं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं. आदेश के अनुसार चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात विजय जुलूस निकालना, जुलूस के रूप में भीड़ एकत्रित करना, वाहनों के काफिले निकालना, पटाखे एवं आतिशबाजी करना तथा उत्तेजक नारेबाजी करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
इसी प्रकार सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से ऐसे संदेश, वीडियो, पोस्ट या अन्य सामग्री का प्रसारण भी प्रतिबंधित रहेगा, जिससे विभिन्न समूहों के मध्य तनाव उत्पन्न होने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है. जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश में कहा कि चुनाव परिणामों की घोषणा एवं निर्वाचित अभ्यर्थियों के निर्वाचन के उपरांत विजय जुलूस, भीड़, आतिशबाजी एवं अन्य उत्सवपूर्ण गतिविधियों से लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.
इसे भी पढ़ें- पूनिया बोले- राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया है, पंजाब सरकार पर भी कसा तंज
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


