47 नगर परिषदों में से 28 में निर्दलीय किंगमेकर: बारां में पहली बार 'आप' का बोर्ड; सीकर में प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Nagar Nikay Chunav Results LIVE | Parshad Election Counting Update 47 नगर परिषदों में से 28 में निर्दलीय किंगमेकर:बारां में पहली बार 'आप' का बोर्ड; सीकर में प्रत्याशियों के समर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Nagar Nikay Chunav Results LIVE | Parshad Election Counting Update
47 नगर परिषदों में से 28 में निर्दलीय किंगमेकर:बारां में पहली बार 'आप' का बोर्ड; सीकर में प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव
- कॉपी लिंक
राजस्थान की 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं के सोमवार को नतीजे आए। 47 में से 28 परिषदों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। यहां निर्दलीय किंगमेकर होंगे। 12 नगर परिषद में भाजपा, 6 में कांग्रेस और 1 में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिला है।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां 45 वार्डों में से 29 में कांग्रेस जीती है। 13 में बीजेपी, 2 में निर्दलीय और 1 में आम आदमी पार्टी जीती है। बारां में आप ने 60 में से 31 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल कर लिया।
सीकर में 65 वार्डों में से कांग्रेस ने 38, बीजेपी ने 22, निर्दलीय ने 4 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 1 वार्ड जीता है। यहां काउंटिंग के बाद वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान पथराव में कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने लोगों को खदेड़कर स्थिति संभाली और कई लोगों को हिरासत में लिया।
नागौर नगर परिषद में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यहां 60 वार्डों में से 23 में निर्दलीय, 21 में भाजपा और 13 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वार्ड 7 में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला चुनाव हार गए। सीमावर्ती जिलों बाड़मेर और जैसलमेर में भाजपा का बोर्ड बना है।
देखिए- जीत के बाद की 2 तस्वीरें…
आज की सबसे बड़ी चुनावी चर्चा…
राजस्थान में पहली बार 'आप' का बोर्ड: आप पार्टी पहली बार राजस्थान की किसी नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत के साथ चेयरमैन बनाने की स्थिति में आ गई है। बारां में आप बीजेपी और कांग्रेस पर भारी पड़ गई। पार्टी ने 60 में से 31 वार्ड जीत लिए। कांग्रेस 18 और भाजपा 9 वार्डों में जीत पाई।
RLP कैंडिडेट को जीरो, भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को 1-1 वोट मिले: बाड़मेर जिले में सिणधरी नगर पालिका में RLP प्रत्याशी ओम प्रकाश को कोई वोट नहीं मिला। डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर-13 में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद को सिर्फ 1 वोट मिला। इसी तरह नागौर जिले की रियांबड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर-15 में कांग्रेस प्रत्याशी मजीद मोहम्मद को 1 वोट मिला।
सीकर नगर परिषद में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का बोर्ड
सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार और कुल 7वीं बार बोर्ड बनाया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सभापति जीवण खां वार्ड 15 और उनकी पत्नी खतीजा वार्ड नंबर 16 से चुनाव जीत गईं। वार्ड 46 में कांग्रेस के सुरेश सैनी हार गए, लेकिन वार्ड 47 में उनकी पत्नी कोमल जीत गई। वार्ड 18 में RLP और कांग्रेस के प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। इसके बाद लॉटरी में RLP प्रत्याशी जीत गए। पूरी खबर पढ़ें
नागौर में 2 पूर्व सभापति चुनाव हारीं
नागौर नगर परिषद में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यहां 60 वार्डों में से 23 में निर्दलीय, 21 में भाजपा और 13 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां 2 पूर्व सभापति मीतू बोथरा (निर्दलीय) और नीतू तोलावत (भाजपा) चुनाव हार गईं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला भी चुनाव हार गए। पूरी खबर पढ़ें
निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
बीकानेर। झुंझुनूं। बाड़मेर। जैसलमेर। टोंक। बांसवाड़ा। राजसमंद। दौसा। श्रीगंगानगर। चित्तौड़गढ़। जालोर। सवाई माधोपुर। बूंदी। हनुमानगढ़। सिरोही। झालावाड़। चूरू।
---------
---------
नगर परिषद-नगर पालिकाओं की काउंटिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


