होमक्राइमसितंबर में 47 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 132 अतिरिक्त कोच: जयपुर-जोधपुर सहित कई रूटों पर यात्रियों को राहत, स्लीपर, 3AC और जनरल डिब्बे शामिल - Jaipur News
क्राइम

सितंबर में 47 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 132 अतिरिक्त कोच: जयपुर-जोधपुर सहित कई रूटों पर यात्रियों को राहत, स्लीपर, 3AC और जनरल डिब्बे शामिल - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Jodhpur Trains | Railways To Add Extra Coaches For Festive Season सितंबर में 47 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 132 अतिरिक्त कोच:जयपुर-जोधपुर सहित कई रूटों पर यात्रियों को राह…

Dainik Bhaskar के अनुसार1 सितंबर 2026 को 10:33 am बजे
सितंबर में 47 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 132 अतिरिक्त कोच:  जयपुर-जोधपुर सहित कई रूटों पर यात्रियों को राहत, स्लीपर, 3AC और जनरल डिब्बे शामिल - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Jodhpur Trains | Railways To Add Extra Coaches For Festive Season

सितंबर में 47 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 132 अतिरिक्त कोच:जयपुर-जोधपुर सहित कई रूटों पर यात्रियों को राहत, स्लीपर, 3AC और जनरल डिब्बे शामिल

- कॉपी लिंक

त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने सितंबर में 47 जोड़ी ट्रेनों में 132 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इनमें जयपुर, जोधपुर सहित राजस्थान के कई प्रमुख रूटों की ट्रेनें शामिल हैं। ये कोच अलग-अलग ट्रेनों में जरूरत के हिसाब से अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर, थर्ड AC और जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे, जिससे वेटिंग कम होने और यात्रा आसान होने की उम्मीद है। रेलवे का मानना है कि अतिरिक्त डिब्बों से यात्रियों को ज्यादा सीटें मिलेंगी और त्योहारों के दौरान यात्रा करना आसान होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- त्योहारी सीजन को देखते हुए ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट को कम करने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों में 1 तो कुछ में 5 तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

- ट्रेन नंबर 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर में 1 से 30 सितंबर के बीच 1 फर्स्ट एसी-कम-सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में अजमेर से 2 से 30 सितंबर और अमृतसर से 3 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में अजमेर से 2 से 30 सितंबर और अमृतसर से 3 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 19625/19626 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर में अजमेर से 6 से 27 सितंबर और बांद्रा टर्मिनस से 7 से 28 सितंबर के बीच 1 स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर में जयपुर से 1 से 30 सितंबर और उदयपुर सिटी से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 जनरल कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी में उदयपुर सिटी से 1 से 30 सितंबर और असारवा से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 जनरल कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर में जोधपुर से 1 से 30 सितंबर और इंदौर से 4 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर में इंदौर से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर और भगत की कोठी से 3 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 14854/14853 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर में जोधपुर से 1 से 30 सितंबर और वाराणसी सिटी से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 14864/14863 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर में जोधपुर से 1 से 30 सितंबर और वाराणसी सिटी से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 14866/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर में जोधपुर से 1 से 30 सितंबर और वाराणसी सिटी से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 22987/22988 अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर में 1 से 30 सितंबर के बीच 2 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 14807/14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर में जोधपुर से 1 से 29 सितंबर और दादर से 2 से 30 सितंबर के बीच 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी में भगत की कोठी से 3 से 28 सितंबर और दादर से 4 से 29 सितंबर के बीच 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 20485/20486 जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर में जैसलमेर से 1 से 30 सितंबर और साबरमती से 3 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच 2 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती में साबरमती से 1 से 30 सितंबर और जैसलमेर से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 2 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 20995/20996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर में अजमेर से 5 से 26 सितंबर और बांद्रा टर्मिनस से 6 से 27 सितंबर के बीच 1 स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 14735/14736 श्रीगंगानगर-अंबाला-श्रीगंगानगर में 1 से 30 सितंबर के बीच 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 14709/14710 हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ में 1 से 30 सितंबर के बीच 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 54751/54752 हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में 1 से 30 सितंबर के बीच 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 54754/54753 श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर में 1 से 30 सितंबर के बीच 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 54756/54755 श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर में 1 से 30 सितंबर के बीच 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 54766/54765 बठिंडा-धुरी-बठिंडा में 1 से 30 सितंबर के बीच 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 14711/14712 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर में बीकानेर से 2 से 30 सितंबर और बांद्रा टर्मिनस से 3 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 22497/22498 श्रीगंगानगर-तिरुच्चिराप्पल्ली-श्रीगंगानगर में श्रीगंगानगर से 7 से 28 सितंबर और तिरुच्चिराप्पल्ली से 11 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच 1 थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 20481/20482 भगत की कोठी-तिरुच्चिराप्पल्ली-भगत की कोठी में भगत की कोठी से 2 से 30 सितंबर और तिरुच्चिराप्पल्ली से 5 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच 1 स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 12482/12481 श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर में श्रीगंगानगर से 1 से 30 सितंबर और दिल्ली से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली में दिल्ली से 1 से 30 सितंबर और बठिंडा से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 22464/22463 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर में बीकानेर से 1 से 29 सितंबर और दिल्ली सराय से 4 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर और 1 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 14714/14713 दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय में 2 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर और 1 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 12463/12464 दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय में दिल्ली सराय से 2 से 30 सितंबर और जोधपुर से 3 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर और 1 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 19617/19618 मदार-रेवाड़ी-मदार में 1 से 30 सितंबर के बीच 5 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 19620/19619 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी में 1 से 30 सितंबर के बीच 5 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी में 1 से 30 सितंबर के बीच 5 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 59633/59634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी में 1 से 30 सितंबर के बीच 5 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 19622/19621 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी में 1 से 30 सितंबर के बीच 5 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 59630/59629 फुलेरा-जयपुर-फुलेरा में 1 से 30 सितंबर के बीच 5 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी में 1 से 30 सितंबर के बीच 3 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी में 1 से 30 सितंबर के बीच 3 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी में भिवानी से 3 सितंबर से 2 अक्टूबर और मथुरा से 4 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच 3 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 54794/54793 मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा में मथुरा से 3 सितंबर से 2 अक्टूबर और सवाईमाधोपुर से 4 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच 3 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर में श्रीगंगानगर से 6 से 27 सितंबर और पुरी से 9 से 30 सितंबर के बीच 1 थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।

- ट्रेन नंबर 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार में हिसार से 1 से 30 सितंबर और जयपुर से 4 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 14734/14733 जयपुर-बठिंडा-जयपुर में 2 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 54704/54703 जयपुर-बठिंडा-जयपुर में जयपुर से 3 सितंबर से 2 अक्टूबर और बठिंडा से 4 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर में जोधपुर से 1 से 8 सितंबर और दिल्ली से 2 से 9 सितंबर के बीच 1 थर्ड एसी और 1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे।

- ट्रेन नंबर 14723/14724 हिसार-तिरुपति-हिसार में हिसार से 5 सितंबर और तिरुपति से 7 सितंबर को 1 थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।

- सीएम के ओएसडी की पत्नी को मिला पार्षद का टिकट: जयपुर में भाजपा ने पूर्व मेयर कुसुम यादव का टिकट काटा, पढ़ें-10 नगर निगमों के प्रत्याशियों की लिस्ट

- भीलवाड़ा में सिंबल को लेकर कांग्रेस-अफसरों में विवाद: जिलाध्यक्ष धरने पर बैठे, कहा- हम कोर्ट जाएंगे; जयपुर में टिकट नहीं मिलने पर रोने लगीं महिला

- बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी महिला दावेदार: बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष ने निर्दलीय नामांकन किया; जयपुर शहर अध्यक्ष का विरोध हुआ

- जयपुर में विधायक ने अपने नजदीकी को दिया टिकट: रिश्वत मामले में ट्रेप हुए पूर्व पार्षद की पत्नी उम्मीदवार; कांग्रेस से बीजेपी में आए नेता भी प्रत्याशी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें