राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण में 46,648 और दूसरे में 54,533 जवान रहेंगे तैनात, जानिए कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
राजस्थान में होने वाले निकाय चुनावों के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पहले चरण में 46,648 और दूसरे चरण में 54,533 जवान तैनात रहेंगे। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दो सुरक्षा जवान और हर दस वार्ड पर एक सीनियर अधिकारी…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में होने वाले निकाय चुनावों के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पहले चरण में 46,648 और दूसरे चरण में 54,533 जवान तैनात रहेंगे। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दो सुरक्षा जवान और हर दस वार्ड पर एक सीनियर अधिकारी मौजूद रहेंगे।
जयपुर: राजस्थान में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव के मतदान की नजदीक तिथि आ गई है। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को है जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को है। मतदान के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से दोनों चरणों के लिए अलग अलग विशेष फोर्स तैनात की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वीके सिंह का कहना है कि सुरक्षा के तहत बड़ी फोर्स तैनात की गई है। मतदान के दौरान जिलों के स्थानीय पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
आरएसी की 57 कंपनियों के साथ क्यूआरटी भी तैनात
डीआईजी अरशद अली ने बताया कि पुलिस फोर्स और होमगार्डों के जवानों के साथ आरएसी की कंपनियां भी तैनात की गई है। कुल 57 कंपनियों को मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके साथ क्यूआरटी और ईआरटी की टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट मोड पर रहेंगी। मतदान के दिन पूरे प्रदेश की सुरक्षा की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय से की जाएगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय में स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
पहले चरण के बजाय दूसरे चरण में ज्यादा फोर्स
डीआईजी अरशद अली ने बताया कि पहले चरण के बजाय दूसरे चरण में ज्यादा फोर्स तैनात की गई है। इसकी वजह यह है कि दूसरे चरण में बड़े निकायों में मतदान होना है। जयपुर और जोधपुर नगर निगम जैसे बड़े निकायों में दूसरे चरण में यानी 11 सितंबर को मतदान है। दूसरे में पोलिंग बूथों की संख्या भी ज्यादा है। ऐसे में दूसरे चरण में ज्यादा फोर्स तैनात की गई है।
जानिए कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
हर पोलिंग बूथ पर दो सुरक्षा जवान, 1 पुलिसकर्मी और 1 होमगार्ड तैनात रहेंगे।
हर 10 वार्ड पर एक सीनियर अधिकारी और जाब्ता उपलब्ध रहेगा।
पालिका, जिला और रेंज स्तर पर अलग अलग रिजर्व फोर्स तैयार रहेगी।
पहले चरण में कुल 46,648 जवानों और अधिकारियों की फोर्स तैनात।
दूसरे चरण में कुल 54,533 जवानों और अधिकारियों की फोर्स तैनात।
जिलों के पुलिस अधिकारियों को नहीं दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी।
पुलिस मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग।
पहले चरण में कुल 5393 वार्डों में होगा मतदान।
पहले चरण में कुल पोलिंग बूथों की संख्या 7683 है।
पहले चरण में कुल 57 लाख 52 हजार 278 मतदाता हैं पंजिकृत।
पहले चरण में कुल उम्मीदवारों की संख्या है 20,623
दूसरे चरण में कुल 4774 वार्डों में होगा मतदान।
दूसरे चरण में कुल 9758 पोलिंग बूथ पर होगा मतदान।
दूसरे चरण में कुल 87 लाख 60 हजार 884 मतदाता है पंजिकृत्त।
दूसरे चरण में कुल उम्मीदवारों की संख्या है 18,266
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


