मौसम का बोलबाला, 46% ज्यादा बारिश का अनुमान, लोगों को रहना होगा सावधान
अजमेर में लगातार हो रही बारिश से जल संसाधन विभाग की प्रमुख जलाशयों में पानी की आवक बन गई है, आनासागर झील में 11 फीट 8 इंच, फॉयसागर में 20 फीट 10 इंच और शिवसागर (न्यारा) में 11 फीट 3 इंच पानी दर्ज किया गया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Monsoon Rain Update | Heavy Rainfall Alert & Weather Forecast
अजमेर में 46% ज्यादा बारिश, आज भारी बरसात का अलर्ट:अब तक 308.7 एमएम पानी बरसा, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
अजमेर शहर में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार देर रात हुई करीब 6.0 एमएम बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
बारिश के चलते रातभर बादल छाए रहे और बुधवार सुबह मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
मौसम विभाग के अनुसार जून से 28 जुलाई तक अजमेर में 308.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जबकि इस अवधि में 210.7 एमएम बारिश सामान्य मानी जाती है। यानी इस बार अब तक करीब 46.5 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है। मंगलवार रात की बारिश के बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है और बुधवार से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना
मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार से अजमेर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश हो सकती है। वहीं 30 जुलाई से 2 अगस्त तक भी मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा की प्रबल संभावना जताई गई है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार लगातार हो रही बारिश से जिले के प्रमुख जलाशयों में भी पानी की आवक बनी हुई है। आनासागर झील में 11 फीट 8 इंच, फॉयसागर में 20 फीट 10 इंच और शिवसागर (न्यारा) में 11 फीट 3 इंच पानी दर्ज किया गया है। इसके अलावा लसाड़िया बांध में 1.87 मीटर तथा रामसर बांध में 6 फीट जलभराव हो चुका है।
आज और अगले दो दिन का मौसम
- 29 जुलाई (बुधवार): दिनभर बादल छाए रहेंगे, कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना।
- 30 जुलाई: सुबह और दोपहर बाद मध्यम से तेज बारिश के आसार।
- 31 जुलाई: उमस के बीच तेज बारिश होने की संभावना।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 4 इंच बरसात, भारी बरसात की चेतावनी: 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, पारा फिर 41 डिग्री के ऊपर - Jaipur News

जयपुर की सड़कों पर लोगों की समस्याएं, क्या नगर निगम कानूनों के तहत जवाबदेही दे रहा है?


