कोटा में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर लेपर्ड फंसा: ट्रैंकुलाइज करने के लिए नीचे से 5 फायर, एक कामयाब; 4 घंटे में रेस्क्यू - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Leopard Rescue Operation LIVE Photos Update; CB Garden | Rajasthan News LIVEकोटा में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर लेपर्ड फंसा:ट्रैंकुलाइज करने के लिए नीचे से 5 फायर, एक कामयाब; 4 घंट…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Leopard Rescue Operation LIVE Photos Update; CB Garden | Rajasthan News
LIVEकोटा में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर लेपर्ड फंसा:ट्रैंकुलाइज करने के लिए नीचे से 5 फायर, एक कामयाब; 4 घंटे में रेस्क्यू
- कॉपी लिंक
राजस्थान के कोटा में सबसे बड़े पब्लिक पार्क छत्र विलास में मंगलवार सुबह 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया। यह लेपर्ड 40 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। लेपर्ड को नीचे लाने के लिए ट्रैंकुलाइज करना जरूरी था।
वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने के लिए 5 बार फायर किए, जिसमें से एक कामयाब हुआ। इसके बाद लेपर्ड बेहोश होकर नीचे लगाई नेट में गिर गया। डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि लेपर्ड का मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
सबसे पहले देखिए- रेस्क्यू से जुड़ी PHOTOS
लेपर्ड के पेट में डार्ट लगा, कुछ देर बाद बेहोश हुआ
जानकारी के अनुसार ट्रैंकुलाइज करने की पहली चार कोशिशें पेड़ के घने होने के कारण फेल हुई थीं। पांचवीं बार निशाना क्रेन पर चढ़कर लगाया गया। इस दौरान सामने से दूरी करीब 10 फीट थी।
निशाना लेपर्ड के पेट में लगा। इसके करीब 20 मिनट बाद लेपर्ड बेहोश होकर नीचे लगाए जाल पर गिरा।
25 लोगों की टीम रेस्क्यू करने पहुंची थी
डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि पार्क में लेपर्ड जामुन के पेड़ पर बैठा था। इस बात की संभावना है कि ये वो ही लेपर्ड है, जो कुछ दिन पहले माल रोड स्थित आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास नजर आया था।
वन विभाग ने पहले पिंजरा भी लगाया था, लेकिन लेपर्ड उसमें कैद नहीं हुआ। मंगलवार को सीवी पार्क में हुए रेस्क्यू में दो डॉक्टरों के अलावा सीसीएफ, दो एसीएफ सहित 25 मेंबर्स की टीम थी। पूरा रेस्क्यू करीब साढ़े तीन घंटे चला।
ये खबर भी पढ़ें…
---------
लेपर्ड के रेस्क्यू से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
बेहोश के होने के बाद पेड़ से गिरा लेपर्ड तेजी से जमीन पर आकर टकराया। हालांकि, उसे चोट लगी है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
- कॉपी लिंक
लेपर्ड को सीवी पार्क से वन विभाग के नयापुरा ऑफिस ले जाया गया है। यहां उसका हेल्थ चेकअप किया जाएगा। उसकी हेल्थ कंडीशन के आधार आगे फैसला किया जाएगा।
- कॉपी लिंक
डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि काफी ज्यादा ऊंचाई पर पैंथर होने की वजह से ट्रेंकुलाइज करने में दिक्कत आई। 4 डॉट फायर किए पांचवें डॉट में पैंथर के लग पाया। सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। अब उसका मेडिकल किया जाएगा इसके बाद पैंथर को रिलीज किया जाएगा
- कॉपी लिंक
घने पेड़ और पत्तियों के कारण ट्रेंकुलाइज गन से छोड़ा गया डार्ट तेंदुए तक नहीं पहुंच पाए। एक्सपर्ट करीब तीन घंटे से लेपर्ड को बेहोश करने की कोशिश कर रहे हैं।
- कॉपी लिंक
पेड़ के नीचे जाल लगाया। डॉक्टर्स की टीम भी मौके पर। एक्सपर्ट ने बताया कि लेपर्ड के डार्ट लगने के बाद करीब आधा घंटे तक उसके बेहोश होने का इंतजार किया जाएगा। पूरी तैयारी के बाद तीसरी बार निशाना लगाया जाएगा।
- कॉपी लिंक
पार्क में घूमने आए लोगों ने बताया कि जब लेपर्ड को पहली बार पार्क देखा गया था, उस वक्त करीब 200 लोग यहां एक्सरसाइड और मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। पेड़ पर बैठे लेपर्ड को देखकर दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम और पुलिस लेट पहुंची थी। इसके बाद पूरे पार्क को खाली कराया गया।
- कॉपी लिंक
सीबी गार्डन में मॉर्निंग वॉक पर आने वाले भागीरथ शर्मा ने बताया कि मैं रोज की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक पर आया था। सुबह बाहर भीड़ लगी हुई थी।
जानकारी में आया कि अंदर जामुन के पेड़ पर लेपर्ड बैठा हुआ है। सीबी गार्डन को प्रशासन ने खाली करवा दिया।
मौके पर RAC के जवान भी पहुंचे हैं।
- कॉपी लिंक
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लेपर्ड को बेहोश करने के लिए क्रेन से निशाना लगाया जाएगा। पहले छोटी क्रेन मंगाई गई थी, लेकिन पेड़ की ऊंचाई करीब 40 फीट है और लेपर्ड काफी ऊंचाई पर है तो उससे निशाना नहीं लगाया जा सका। अब बड़ी क्रेन मंगवाई गई है।
- कॉपी लिंक
सीबी गार्डन से कुछ दूरी पर ही वन विभाग का कार्यालय है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गार्डन में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया गया। ट्रेंकुलाइज करने के लिए दो बार पेड़ के नीचे से लेपर्ड पर निशाना लगाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
- बात खरी हैMLA छीलने लगे लौकी, प्रत्याशी ने बांट दी 'गोभी': रिछपाल मिर्धा बोले-क्या पता 'घोडे़-गधे' बनें; प्रचार के दौरान 'घर वापसी'
- ग्राउंड रिपोर्टजयपुर-अलवर में ट्रेंड बदलने की संभावना कम, भरतपुर चौंकाएगा: भाजपा को सत्ता में होने का फायदा, जेन-जी और यूजीसी मुद्दे को भुनाना चाहेगी कांग्रेस
- राजस्थान में 4 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून: आज हल्की बारिश की संभावना; अब तक 4 जिलों में ही सामान्य से ज्यादा बरसात
- LPG सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन में होगी: गांवों में 45 दिन का नियम खत्म; युद्ध से गैस किल्लत के बाद बढ़ाई थी समय सीमा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


