जयपुर में हो रही 'आश्रम4' की शूटिंग: कूकस में बनाया आलीशान सेट, त्रिधा चौधरी और चंदन रॉय के सीन हो रहे शूट; देखें तस्वीरें - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Aashram Season 4 Shooting Jaipur | Prakash Jha Tridha Choudhury Bobby Deol जयपुर में हो रही 'आश्रम4' की शूटिंग:कूकस में बनाया आलीशान सेट, त्रिधा चौधरी और चंदन रॉय के सीन हो रहे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Aashram Season 4 Shooting Jaipur | Prakash Jha Tridha Choudhury Bobby Deol
जयपुर में हो रही 'आश्रम4' की शूटिंग:कूकस में बनाया आलीशान सेट, त्रिधा चौधरी और चंदन रॉय के सीन हो रहे शूट; देखें तस्वीरें
- कॉपी लिंक
बॉबी देओल स्टारर चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग जयपुर में हो रही है। फिल्म का सेट जयपुर के कूकस में लगाया गया है। डायरेक्टर प्रकाश झा की निगरानी में त्रिधा चौधरी और चंदन रॉय सान्याल सहित कलाकारों पर अहम सीन शूट किए जा रहे हैं। जल्द ही बॉबी देओल के साथ पुराने प्रमुख कलाकार भी जुड़ेंगे।
कूकस में बना बाबा निराला का आलीशान आश्रम
जयपुर के कूकस स्थित शिव विलास होटल को इस बार ‘आश्रम’ की प्रमुख लोकेशन बनाया गया है। यहीं बाबा निराला के आलीशान आश्रम का सेट तैयार किया गया है। सेट से जुड़े कुछ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं, जिनमें सीरीज के आश्रम की भव्यता दिखाई दे रही है।
सेट पर बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल की बड़ी-बड़ी तस्वीरें और पेंटिंग लगाई गई हैं। दीवारों पर आश्रम का लोगो नजर आ रहा है। वहीं आश्रम के छात्रावास को भी इस बार पहले की तुलना में ज्यादा भव्य और आलीशान अंदाज में तैयार किया गया है। सेट की यह भव्यता कहानी में बाबा निराला के बढ़ते प्रभाव और उसके साम्राज्य को दिखाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यहां देखिए शूटिंग लोकेशन की फोटोज…
जयपुर के कलाकारों को भी मिला मौका
‘आश्रम 4’ की शूटिंग के लिए जयपुर और आसपास के बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन भी लिए गए। इनमें से कई कलाकारों को बाबा निराला के शिष्यों और अनुयायियों की भूमिका में शामिल किया गया है। स्थानीय कलाकारों के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि सीरीज की कहानी में आश्रम के अनुयायियों और उसके आसपास के माहौल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
एक साथ नजर आएंगे बाबा निराला और भोपा स्वामी
‘आश्रम’ की कहानी में बाबा निराला के सबसे खास सहयोगी भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल भी चौथे सीजन में नजर आएंगे। त्रिधा चौधरी भी बबीता की भूमिका में नजर आएंगी। दोनों कलाकारों की जयपुर में शूटिंग जारी है। बॉबी देओल बाबा निराला, चंदन रॉय सान्याल भोपा स्वामी, अदिति पोहनकर पम्मी, त्रिधा चौधरी बबीता, दर्शन कुमार उजागर सिंह, अनुप्रिया गोयनका डॉ. नताशा, सचिन श्रॉफ हुकुम सिंह, प्रीति सूद साध्वी माता की भूमिका में है।
चौथे सीजन में कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है। इनमें नीतू चंद्रा श्रीवास्तव, पंखुड़ी गिडवानी, अरमान पारिख, ध्रुव चौधरी और अक्षय ओबेरॉय के नाम शामिल हैं।
जयपुर बना ‘आश्रम’ का पसंदीदा शूटिंग बेस
‘आश्रम’ के पिछले सीजनों की शूटिंग के दौरान भी जयपुर को महत्वपूर्ण शूटिंग बेस बनाया गया था। शहर की अलग-अलग लोकेशन्स पर सीरीज के कई दृश्य फिल्माए जा चुके हैं। अब चौथे सीजन में भी जयपुर को प्रमुख शूटिंग लोकेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। सीरीज का पहला सीजन वर्ष 2020 में आया था और इसके बाद दूसरे सीजन ने भी दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई। तीसरे सीजन को दो हिस्सों में रिलीज किया गया था। अब चौथे सीजन को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
प्रकाश झा की बारीकी से शूटिंग
‘आश्रम’ की पहचान इसकी गंभीर कहानी, मजबूत किरदारों और प्रकाश झा की खास निर्देशन शैली से रही है। चौथे सीजन में भी निर्देशक शूटिंग के दौरान हर दृश्य की बारीकियों पर ध्यान दे रहे हैं। कलाकारों के साथ रिहर्सल के बाद ही दृश्यों को कैमरे में कैद किया जा रहा है।
- LIVEजयपुर- दूदू में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष भिड़े: डूंगरपुर में वोट डालने कुवैत से आए ज्वेलरी कारोबारी; नाथद्वारा में 'आप' प्रत्याशी को पुलिस ने पकड़ा
- कोटा-प्राइवेट स्कूल में 3 साल की मासूम से अश्लील हरकत: प्राइवेट पार्ट पर जख्म; SP ने कहा-बार-बार स्कूल अंकल बोल रही बच्ची
- व्यापारी का किडनैपर दुबई में खिला रहा था सट्टा: पुलिस वर्दी में किया था अपहरण; 25 साल में 8 केस, पुलिस ने हिस्ट्रीशीट तक नहीं खोली
- LIVEमिठाई के डिब्बों में निकले 500-500 के नोट: जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो, अजमेर में विधायक ने महिला संग डांस किया
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


