बड़ी बेटी पर शक करता था 4-हत्या करने वाला पिता: मर्डर के बाद जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन किए थे, सिर्फ मां-बेटी को चाहता था मारना - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Murder Case | Rahul Jha Arrested Over Daughter Affair Suspicion बड़ी बेटी पर शक करता था 4-हत्या करने वाला पिता:मर्डर के बाद जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन किए थे, सिर्फ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Murder Case | Rahul Jha Arrested Over Daughter Affair Suspicion
बड़ी बेटी पर शक करता था 4-हत्या करने वाला पिता:मर्डर के बाद जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन किए थे, सिर्फ मां-बेटी को चाहता था मारना
- कॉपी लिंक
जयपुर में तीन बेटियों और पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात रींगस से पकड़ लिया।आरोपी राहुल झा (45) हत्या करने के बाद ई-रिक्शा से जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन करने गया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को शेयर मार्किट में लगातार नुक्सान हुआ था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी और बड़ी बेटी की हत्या करना चाहता था। उसको शक था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है और वह घर आता है। पत्नी अपनी बेटी का पक्ष लेती थी।
बस में बैठकर किए खाटूश्याम जी दर्शन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को लेकर तनाव में था। उसको लगता था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है। इसी कारण पिछले दो-तीन महीने से अपनी पत्नी से बेटी को समझाने के लिए कहता था। पत्नी बेटी का पक्ष लेती थी और दोनों के बीच झगड़ा होता था। आरोपी को लगता था कि रात के समय बेटी से मिलने कोई आता है।
बड़ी बेटी अक्सर परिचितों के साथ बाहर घूमने जाती थी। हाल ही में वह किसी परिचित युवक के साथ कांवड़ लेकर भी आई थी। आरोपी ने उसे अनजान लोगों के संपर्क से दूर रहने के लिए कई बार समझाया था।
मां-बेटी को चाहता था मारना
पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि वह पत्नी और बड़ी बेटी को मारने की प्लानिंग कर रहा था। दोनों की हत्या के बाद उसके जेल जाने के बाद छोटी बेटियों की कौन देखभाल करेगा, ये भी उसके दिमाग में था। ऐसे में दोनों को भी मार डाला।
आरोपी घर के बाहर से दो बड़े पत्थर लेकर आया था। उसमें से एक पत्थर को उठाकर वह घर के अंदर लाया था। उसने हत्या के दौरान सबसे पहले पत्नी को मारा। उसके बाद नीचे कमरे में सो रही बड़ी बेटी और दोनों बेटियों की हत्या की।
पेंशनधारी पिता को रख लेता भाई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पत्नी और तीनों बेटियों की हत्या के बाद 85 वर्षीय पिता को क्यों नहीं मारा, इस बारे में पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि पेंशनधारी पिता की 33 हजार रुपए पेंशन आती थी। परिवार को मारने के बाद पिता को भाई ही रख लेंगा। इस कारण पिता की हत्या करना नहीं की।
पांच-छह दिन पहले भी गया था खाटू
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्सर खाटूश्यामजी मंदिर जाता था। पत्नी और तीन बेटियों की हत्या से करीब पांच-छह दिन पहले भी वह खाटूश्यामजी जाकर आया था। हत्या के बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों और परिचितों से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई, तब उसके अक्सर खाटू जाने की बात सामने आई।
इसके बाद पुलिस टीम खाटूश्यामजी पहुंची और वहां सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में राहुल एक होटल के पास नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसके मूवमेंट के आधार पर रींगस रेलवे स्टेशन की फुटेज खंगाली। दिनभर की फुटेज में राहुल स्टेशन और बीकानेर बस स्टैंड के आसपास घूमता दिखाई दिया।
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- सुबह करीब 5 बजे पत्नी और तीनों बेटियों की हत्या के बाद आरोपी राहुल झा बाथरुम में नहाने चला गया। कपड़े बदलने के बाद सुबह करीब 7 बजे दूध वाले से दूध लेकर चाय बनाई। पिता के साथ चाय पीने के बाद जेब में 800 रुपए लेकर सुबह करीब 8:10 बजे घर से निकल गया।
पैसे खर्च होने पर भतीजी को किया था कॉल
ई-रिक्शा में बैठकर जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन किए। जिसके बाद बस में बैठकर खाटूश्यामजी दर्शन करने पहुंचा। किराए व खाने में रुपए खर्च हो गए। ठहरने व छिपने की जगह की तलाश में वह इधर-उधर घूमने लगा। आरोपी राहुल झा ने एक होटल में अपनी चांदी की अंगूठी 3-4 हजार रुपए में बेचनी चाही। होटल वाले के मना करने पर 500 रुपए ही देने को कहा। रुपए नहीं मिलने पर एक युवक से कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। भाई को कॉल कर भतीजी से बात करवाने को कहा। भतीजी से बात कर कुछ रुपयों की जरुरत की बात कही।
पीछा करते हुए पहुंची पुलिस टीमें
CCTV फुटेज व मोबाइल कॉल से मिले इनपुट के आधार पर डीएसटी प्रभारी गणेश सैनी और सीएसटी की टीम खाटूश्यामजी जा पहुंची। पुलिस टीमों को वहां लगे CCTV फुटेजों में आरोपी राहुल दिखाई दिया। जिसके आधार पर उसका पीछा शुरू किया गया। डीएसटी के कॉन्स्टेबल सांवरमल को मिले एक CCTV फुटेज में वह ऑटोरिक्शा में बैठकर जाते दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर ऑटोरिक्शा का पीछा कर पुलिस टीम रींगस आ पहुंची।
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- गिरफ्तार आरोपी राहुल झा से पूछताछ में सामने आया कि पिछले तीन साल से शेयर मार्केट में उसको नुकसान हो रहा था।
मंदिर दर्शन कर मन हुआ शांत
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या करने के बाद झोटवाड़ा कांटा स्थित हनुमान मंदिर पर ई-रिक्शा से पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे वहां बैठने के बाद अंबाबाड़ी में माताजी मंदिर दर्शन करने गया। वहां कुछ समय बिताने के बाद पापड़ वाले हनुमान जी के दर्शन कर वहां रुका।
इन तीनों मंदिरों में दर्शन करने के बाद उसका मन कुछ शांत हुआ। उसने रोड पर वाहन के आगे आकर सुसाइड करने की भी कोशिश की, लेकिन डर के मारे नहीं कर पाया। जिसके बाद खाटूश्यामजी के दर्शन करने पहुंच गया।
माइंड में घूम रहे थे क्राइम सीरियल
पूछताछ में बताया- वह अक्सर क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल देखता था। उसके साथ ही बेटी के घर छोड़कर जाने के दौरान पुलिस किस तरीके से ढूंढती है, इस बारे में भी उसको पूरा नॉलेज हो गया था। इसी कारण पुलिस से बचने के लिए उसने डिजिटल स्टाइक का यूज किया।
ये भी पढ़ें…
- क्या 1 हजार पूर्व सरपंच नहीं लड़ पाएंगे चुनाव?: किसी पर गबन का आरोप, कोई रिश्वत लेते पकड़ा गया, सबसे ज्यादा 300 मामले अलवर के
- जयपुर में बारिश, आज 36 जिलों में अलर्ट: झालावाड़, बांसवाड़ा में 1 इंच से ज्यादा पानी बरसा; पारा 40 डिग्री के करीब
- LIVEजयपुर समेत 4 निगमों में भाजपा बनाएगी मेयर: बीकानेर में कांग्रेस को बहुमत, पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; 4 निगमों में निर्दलीय किंगमेकर
- LIVE47 नगर परिषदों में से 28 में निर्दलीय किंगमेकर: बारां में पहली बार 'आप' का बोर्ड; सीकर में प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


