होमशिक्षा-करियरडोटासरा बोले- कांग्रेस राज में मुझसे गलतियां हो गईं: 4-5 बेईमानों को अच्छी जगह रखवा दिया; बीजेपी वाले खच्चर खरीद रहे नाम 'ऑपरेशन-टाइगर' - Jaipur News
शिक्षा-करियर

डोटासरा बोले- कांग्रेस राज में मुझसे गलतियां हो गईं: 4-5 बेईमानों को अच्छी जगह रखवा दिया; बीजेपी वाले खच्चर खरीद रहे नाम 'ऑपरेशन-टाइगर' - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Dota Sra Admits Mistakes | Rajasthan Congress Corruption Allegations डोटासरा बोले- कांग्रेस राज में मुझसे गलतियां हो गईं:4-5 बेईमानों को अच्छी जगह रखवा दिया; बीजेपी वाले खच्चर…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 जून 2026 को 05:34 am बजे
डोटासरा बोले- कांग्रेस राज में मुझसे गलतियां हो गईं:  4-5 बेईमानों को अच्छी जगह रखवा दिया; बीजेपी वाले खच्चर खरीद रहे नाम 'ऑपरेशन-टाइगर' - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Dota Sra Admits Mistakes | Rajasthan Congress Corruption Allegations

डोटासरा बोले- कांग्रेस राज में मुझसे गलतियां हो गईं:4-5 बेईमानों को अच्छी जगह रखवा दिया; बीजेपी वाले खच्चर खरीद रहे नाम 'ऑपरेशन-टाइगर'

- कॉपी लिंक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- कांग्रेस राज के दौरान मुझसे गलती हुई और मैंने चार-पांच बेईमानों को अच्छी जगह पर नियुक्त कर दिया (रख दिया)। इसके साथ ही डोटासरा ने बीजेपी पर सांसदों और विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए उन्हे

डोटासरा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (RUCTA) के कार्यक्रम में कहा- मैं रुक्टा से माफी चाहता हूं। मैं माफी इसलिए चाहता हूं क्योंकि जब पिछली बार हमारी सरकार थी, तो मैं उन लोगों को समझ नहीं पाया और मुझसे भी चार-पांच गलतिया हो गईं। आपने बार-बार आकर मुझसे कहा था कि ये लोग तोड़ने में विश्वास रखते हैं, आप उनकी पैरवी मत करो, लेकिन मुझ पर जुनून सवार था।

डोटासरा ने कहीं ये 3 अहम बातें:

1. अब समझ आ गया कि जो जैसा करेगा, उसका हिसाब बराबर करना ही होगा डोटासरा ने कहा- आज देश-प्रदेश में कैसा माहौल चल रहा है? किसी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दिया कि राहुल गांधी ने अच्छा बोला, तो अगले ही दिन उस कर्मचारी को APO कर दिया जाता है। यह कौन सी राजनीति है? यह कैसी शिक्षा व्यवस्था है? अब मेरी समझ में आया कि ये रुक्टा (RUCTA) वाले बार-बार मुझसे सही कहते थे। मुझ पर तो जुनून सवार था, नया-नया शिक्षा मंत्री बना था, तो मैंने सोचा कि सब मेरे जैसे ही भले लोग हैं।

मैंने सोचा कि सब प्रोफेसर हैं, विद्वान हैं, अपनी बात रखते हैं, अपनी नौकरी करते हैं, हमें इन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए और बचाकर रखना चाहिए। लेकिन अब मेरी समझ में आ गया है कि जो जैसा करता है, उसका हिसाब बराबर करना ही होगा।

2. खच्चर खरीद रहे हो और नाम दे रहे हो ‘ऑपरेशन टाइगर’ डोटासरा ने कहा- अभी गहलोत साहब ने कह दिया कि ये लोग (बीजेपी) ऐसे-ऐसे लोग खरीद रहे हैं, तो मदन राठौड़ साहब नाराज हो गए और मीडिया में आकर बोले कि विधायकों को पशु बता दिया। गहलोत साहब ने उन्हें पशु नहीं बताया, उन्होंने तो यह कहा था कि इस तरह से लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है और मान-मर्यादा ध्वस्त हो रही है। उन्होंने कोई गलत बात थोड़ी ही कही है।

इन्हें तकलीफ हो गई कि ऐसा कैसे कह दिया! वे कह रहे हैं कि यह तो 'ऑपरेशन टाइगर' था। अरे भाई, खच्चर खरीद रहे हो और नाम दे रहे हो 'ऑपरेशन टाइगर'! इतना सस्ता तो हमारे शेखावाटी में गला हुआ प्याज भी नहीं मिलता। सड़ा हुआ प्याज भी अगर किसान के पास पड़ा हो, तो वह भी उसे इतने सस्ते में नहीं बेचता, जिस तरह बीजेपी एमएलए (MLA) और एमपी (MP) खरीद रही है।

3. जिसे शिक्षा का 'श' नहीं पता उसे शिक्षा मंत्री बना दिया डोटासरा ने निशाना साधते हुए कहा- इन्होंने शिक्षा का सत्यानाश कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री ऐसा बना दिया जिसे शिक्षा का 'श' तक नहीं आता। उच्च शिक्षा मंत्री ऐसा बनाया है जो 'उच्च शिक्षा' शब्द भी सही से नहीं लिख सकता।

उनसे किसी ने पूछा कि आप कौन से मंत्री हो, तो वे उच्च शिक्षा भूलकर खुद को परिवहन मंत्री बोल गए। जिस व्यक्ति को शिक्षा के बारे में कोई ज्ञान (नॉलेज) नहीं है, जो शिक्षा को लेकर कोई सोच नहीं रखता, उसे आपने शिक्षा मंत्री बना दिया। और जो किसानों के साथ धोखा करे, उसे कृषि मंत्री बना दिया।

----

ये खबर भी पढ़िए

डोटासरा बोले-गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे किरोड़ी:बेनीवाल को चैलेंज किया था,10 मिनट में सरेंडर हो गए; नैतिकता है तो इस्तीफा देना चाहिए

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना साधा। डोटासरा ने आरोप लगाया है कि किरोड़ी लाल मीणा तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाए थे। साथ ही डोटासरा ने किरोड़ी लाल पर खाद-बीज छापों के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपए की अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से जांच की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

किरोड़ीलाल मीणा बोले- मुकदमे राजनीतिक द्वेष भाव से लगाए गए:1980 से अब तक 156 मुकदमे लगे, अब 13 बचे; जनहित में लड़ा

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- मुकदमे राजनीतिक द्वेष भाव से लगाए गए। हम आंदोलन करते थे तो मुकदमे लगा देते थे। 1980 से अब तक 156 मुकदमे लगे, अब 13 बचे हैं। जनता के हित में लड़ने के कारण मुकदमे लगे। पढ़ें पूरी खबर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें