राजस्थान के नावां में अलसुबह बड़ा हादसा, डंपर की टक्कर ने मचा तांडव, पति-पत्नी और बेटी समेत 4 की दर्दनाक मौत
राजस्थान के नावां में बुधवार अलसुबह एक भीषण सडक़ हादसा हुआ। डंपर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। कार में सवार पति, पत्नी, बेटी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
राजस्थान के नावां में बुधवार अलसुबह एक भीषण सडक़ हादसा हुआ। डंपर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। कार में सवार पति, पत्नी, बेटी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश शुरू की।
नागौर: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावां शहर में बुधवार अलसुबह एक भीषण सडक़ हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। बधुवार तडक़े करीब सुबह 5 बजे डंपर और स्विफ्ट कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी, उनकी बेटी और चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों में शव फंसे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में पुलिस और राहतकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कार में सवार थे पति-पत्नी, बेटी और चालक
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह (46), उनकी पत्नी तुलसी (45), बेटी शीतल (22) और चालक रामाकिशन (35) के रूप में हुई है। मृतक तुलसी डीडवाना-कुचामन जिले के कासेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम (नर्स) के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि परिवार मिठड़ी के पास पालड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार तडक़े कार से लौटते समय सामने से आ रहे डंपर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।
मोबाइल से परिजनों से संपर्क की कोशिश
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन के जरिए मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों और डंपर की स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटा रही है। बहरहाल, शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार डंपर से कार की टक्कर की बात सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में शोक की लहर है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


