होमक्राइमराजस्थान: सड़क हादसे में उड़ गए कार के परखच्चे, 4 लोगों की मौत - 4 dead in rajasthan road accident car dumper collision in didwanakuchaman
क्राइम

राजस्थान: सड़क हादसे में उड़ गए कार के परखच्चे, 4 लोगों की मौत - 4 dead in rajasthan road accident car dumper collision in didwanakuchaman

राजस्थान: सड़क हादसे में उड़ गए कार के परखच्चे, 4 लोगों की मौत राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावा में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना ...और पढ़ें HighLights - डीडवाना-कुचामन के नावा में का…

Jagran के अनुसार16 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
राजस्थान: सड़क हादसे में उड़ गए कार के परखच्चे, 4 लोगों की मौत - 4 dead in rajasthan road accident car dumper collision in didwanakuchaman

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान: सड़क हादसे में उड़ गए कार के परखच्चे, 4 लोगों की मौत

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावा में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना ...और पढ़ें

HighLights

- डीडवाना-कुचामन के नावा में कार और डंपर की भीषण टक्कर हुई।

- हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार की मौत।

- पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी, जांच जारी है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावा शहर में एक कार के डंपर से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया,'बुधवार सुबह राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में एक कार के डंपर से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग कार के अंदर फंस गए।'

कार में सवार चार लोगों की मौत

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग और एक कार चालक की मौत हुई है। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय लक्ष्मण सिंह, 45 वर्षीय तुलसी, 22 वर्षीय शीतल और 35 वर्षीय रामाकिशन के तौर पर हुई है। मृतक तुलसी कासेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम (नर्स) के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शव को बाहर निकाला।

कैसे हुई कार और डंपर की टक्कर?

पुलिस के मुताबिक परिवार मिठड़ी के पास पालड़ृी गांव में किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार तड़के कार से लौटते समय सामने से आ रहे डंपर से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुखार मच गई और आस-पास के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। हालांकि हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस उसे खोजने की कोशिश कर रही है।

हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

नावा इलाके में हुए इस भीषण हादसे पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और डंपर के ड्राइवर की तलाश में जुटी है, लेकिन हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव में जीते बसपा के 19 प्रत्याशी, मायावती ने लगाया धांधली का आरोप

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें