राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, 4 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाओं में जानें कब मतदान
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम गया। बता दें कि पहले चरण में कुल 162 नगरीय निकायों में मतदान होना है। 9 सितंबर को पहले चरण की वोटिंग में चार नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाएं शामि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम गया। बता दें कि पहले चरण में कुल 162 नगरीय निकायों में मतदान होना है। 9 सितंबर को पहले चरण की वोटिंग में चार नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाएं शामिल है।
जयपुर: राजस्थान में शहरी सरकार चुनने की जंग अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। राज्य के 162 नगरीय निकायों में सोमवार शाम 6 बजे प्रथम चरण का चुनाव प्रचार थम गया। इसके साथ ही सार्वजनिक सभा, रैली, जुलूस, रोड शो और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लग गई है। अब उम्मीदवार सार्वजनिक मंचों की जगह केवल घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) व्यक्तिगत संपर्क के जरिए ही मतदाताओं से वोट की अपील कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
शोर थमा, अब मानने होंगे ये नियम
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले 'साइलेंस पीरियड' प्रभावी हो जाता है।
बाहरी नेताओं की रवानगी: जो नेता या कार्यकर्ता संबंधित चुनाव क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें क्षेत्र छोड़ने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन बाहरी आवाजाही पर नजर रख रहा है।
सोशल मीडिया पर पाबंदी: टीवी, मीडिया और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के चुनावी प्रचार या मतदाता को प्रभावित करने वाले विज्ञापनों व पोस्ट पर रोक रहेगी।
प्रशासनिक सतर्कता: शराब, नकदी, उपहार या अन्य प्रलोभनों के जरिए वोटरों को प्रभावित करने की कोशिशों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
प्रथम चरण में 162 निकायों में सीटों का यह है गणित
प्रथम चरण के तहत 9 सितंबर को कुल 162 नगरीय निकायों में वोट डाले जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
134 नगर पालिकाएं: खाटूश्यामजी, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, नोखा, देशनोक, सूरतगढ़, अनूपगढ़, नोहर, भादरा, पीपाड़ सिटी, कामां, बांदीकुई, नाथद्वारा, रावतभाटा और बगरू सहित प्रदेश की 134 छोटी-बड़ी नगर पालिकाएं।
प्रचार का शोर थमने के बाद अब चुनावी समर पूरी तरह उम्मीदवारों के बूथ प्रबंधन और व्यक्तिगत जनसंपर्क पर टिक गया है। 9 सितंबर को मतदाता 162 निकायों के नए बोर्ड का भविष्य तय करेंगे।
जानिए सुरक्षा को लेकर कैसे रहेंगे इंतजाम
राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 में सुरक्षा और चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारू रूप तरीके से संपन्न कराने के विशेष इंतजाम किए हैं, जो इस प्रकार है।
कुल पुलिस बल: चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 98,790 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे।
चुनाव ड्यूटी कर्मचारी: चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए लगभग 1,15,000 निर्वाचन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नियंत्रण कक्ष व निगरानी: राज्य और जिला स्तर पर इलेक्शन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से कानून-व्यवस्था और शिकायतों की निगरानी की जाएगी।
💬NBT चर्चा
क्या झारखंड-पंजाब स्टेट में भी एजुकेशन मिनिस्टर का इस्तीफ होना चाहिए?
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


