होमराजनीतिप्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे
राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे

पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन पहले 21 अप्रैल को होना था, लेकिन 20 अप्रैल को रिफाइनरी में आग लगने के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि रिफाइनरी राजस्थान का ग्रोथ इंजन है, जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास भी 4 जुलाई को होगा

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जून 2026 को 03:09 pm बजे
प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Metro Phase 2 Inauguration | PM Modi Rajasthan Refinery Growth Engine

पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन:ढाई महीने पहले आग लगने से टल गया था; जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी करेंगे शिलान्यास

- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। पचपदरा रिफाइनरी का पहले 21 अप्रैल को उद्घाटन होना था। इससे एक दिन पहले यानी 20 अप्रैल को रिफाइनरी में आग लग गई थी। इसके बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित करना पड़ा था। अब प

पीएम की मौजूदगी में यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (MOA) भी होगा। यही नहीं, पीएम 45 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे।

सीएम बोले- रिफाइनरी राजस्थान का ग्रोथ इंजन

जयपुर के सांगानेर में नगर निगम की ओर से बुधवार को आयोजित पट्टा वितरण और लोकार्पण समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- रिफाइनरी राजस्थान का ग्रोथ इंजन है।

सीएम ने कहा- पीएम मोदी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे। जयपुर की मेट्रो फेज-2 परियोजना 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत से बनेगी। इसके तहत प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक मेट्रो लाइन डेवलप की जाएगी। इसके वर्कऑर्डर भी जारी किए जा चुके हैं।

यह लगभग 43 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी। जयपुर में जहां जरूरत थी, वहां टोंक रोड से लेकर सीकर रोड तक पूरे शहर से होकर मेट्रो निकलेगी।

कांग्रेस ने शौक के लिए मेट्रो चलाई, घाटे में चल रही

सीएम भजनलाल ने कहा- कांग्रेस के लोगों ने तो ऐसे रूट पर मेट्रो चलाई, जो आज भी घाटे में जा रही है। कांग्रेस को मेट्रो चलाने का एक शौक था। उन्होंने यह भी नहीं देखा कि मेट्रो कहां चलनी चाहिए।

रिफाइनरी में दोबारा शुरू हुआ था काम

देश की सबसे आधुनिक और हाईटेक बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद प्रोडक्शन फिर से 19 जून को शुरू हो गया था। मुख्य क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) की मरम्मत की गई। 2 महीने बाद इस यूनिट को फिर से शुरू किया। 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से 4500 एकड़ (7200 बीघा) में यह रिफाइनरी बनी है।

36 स्टेशन बनेंगे

जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज के लिए केंद्र सरकार से 13 हजार करोड़ रुपए मिलने की मंजूरी के आदेश अप्रैल 2026 को जारी हुए थे। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 13,037.66 करोड़ के प्रोजेक्ट की औपचारिक मंजूरी के आदेश जारी किए। उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे।

…….

यह खबर भी पढ़ें...

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में प्रोडक्शन शुरू:2 महीने पहले लगी थी आग; पीएम मोदी जुलाई में कर सकते हैं उद्घाटन

देश की सबसे आधुनिक और हाईटेक बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद प्रोडक्शन फिर से 19 जून को शुरू हो गया था। 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से 4500 एकड़ (7200 बीघा) में यह रिफाइनरी बनी है। (पूरी खबर पढ़ें)

राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित

राजस्थान में बाड़मेर के पास बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में 20 अप्रैल की दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई थी। आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

राजस्थान के एक गांव का नाम बदलने की मांग, क्या है पूरा मामला?
राजनीति

राजस्थान के एक गांव का नाम बदलने की मांग, क्या है पूरा मामला?

यमुना जल विवाद: 32 साल का इंतजार खत्म, हरियाणा-राजस्थान के बीच समझौते से शेखावाटी को मिलेगी राहत
राजनीति

यमुना जल विवाद: 32 साल का इंतजार खत्म, हरियाणा-राजस्थान के बीच समझौते से शेखावाटी को मिलेगी राहत

94K views · 2.3K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

94K views · 2.3K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन:  जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी करेंगे शिलान्यास; 45 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र - Jaipur News
राजनीति

पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन: जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी करेंगे शिलान्यास; 45 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र - Jaipur News