पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन: जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी करेंगे शिलान्यास; 45 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Metro Phase 2 Inauguration | PM Modi Rajasthan Refinery Growth Engine पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन:जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी करेंगे शिलान्यास; 45 हजार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Metro Phase 2 Inauguration | PM Modi Rajasthan Refinery Growth Engine
पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन:जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी करेंगे शिलान्यास; 45 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान की बाड़मेर में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन 4 जुलाई को करेंगे। पचपदरा रिफाइनरी का पहले 21 अप्रैल को उद्घाटन होना था। इससे एक दिन पहले 20 अप्रैल को रिफाइनरी में आग लग गई थी। इसके बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित करना पड़ा थ
साथ ही पीएम की मौजूदगी में यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच एमओए भी होगा। इसके अलावा पीएम 45 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे।
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे। जयपुर की मेट्रो फेज-2 परियोजना 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत से बनेगी। इसके तहत प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक मेट्रो लाइन डवलप की जाएगी और इसके वर्कऑर्डर भी जारी किए जा चुके हैं। जयपुर के सांगानेर में नगर निगम की ओर से बुधवार को आयोजित पट्टा वितरण और लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा- रिफाइनरी राजस्थान का ग्रोथ इंजन है।
कांग्रेस ने शौक मेट्रो चलाई, घाटे में चल रही
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस के लोगों ने तो ऐसे रूट पर मेट्रो चलाई, जो आज भी घाटे में जा रही है। कांग्रेस को मेट्रो चलाने का एक शौक था, उन्होंने यह भी नहीं देखा कि मेट्रो कहां चलनी चाहिए।
सीएम ने कहा- 4 जुलाई को लगभग 43 किलोमीटर की मेट्रो लाइन का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जयपुर में जहां आवश्यकता थी, वहां टोंक रोड से लेकर सीकर रोड तक पूरे शहर से होकर मेट्रो निकलेगी। यह बहुत बड़ा काम होने वाला है।
रिफाइनरी में हाल ही दोबारा शुरू हुआ था काम
देश की सबसे आधुनिक और हाईटेक बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद प्रोडक्शन फिर से 19 जून को शुरू हो गया था। मुख्य क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) की मरम्मत की गई और 2 महीने बाद इस यूनिट को फिर से शुरू किया। 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से 4500 एकड़ (7200 बीघा) में यह रिफाइनरी बनी है।
मेट्रो के दूसरे फेज में 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर
जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज के लिए केंद्र सरकार से 13 हजार करोड़ रुपए मिलने की मंजूरी के आदेश अप्रैल 2026 को जारी हुए थे। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 13,037.66 करोड़ के प्रोजेक्ट की औपचारिक मंजूरी के आदेश जारी किए। मेट्रो के दूसरे फेज में 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा। उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 8 अप्रैल को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दी गई थी।
यह खबर भी पढ़ें...
राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में प्रोडक्शन शुरू:2 महीने पहले लगी थी आग; पीएम मोदी जुलाई में कर सकते हैं उद्घाटन
देश की सबसे आधुनिक और हाईटेक बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद प्रोडक्शन फिर से 19 जून को शुरू हो गया था। 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से 4500 एकड़ (7200 बीघा) में यह रिफाइनरी बनी है। (पूरी खबर पढ़ें)
राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित
राजस्थान में बाड़मेर के पास बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में 20 अप्रैल की दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई थी। आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी थी। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के एक गांव का नाम बदलने की मांग, क्या है पूरा मामला?

प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे

यमुना जल विवाद: 32 साल का इंतजार खत्म, हरियाणा-राजस्थान के बीच समझौते से शेखावाटी को मिलेगी राहत


