होमक्राइमजयपुर-फलोदी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर- कार की सीधी भिड़ंत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत
क्राइम

जयपुर-फलोदी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर- कार की सीधी भिड़ंत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Sign In Advertisement X राजस्थान के जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर बुधवार अलसुबह एक खौफनाक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच हुई आम…

AajTak के अनुसार16 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
जयपुर-फलोदी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर- कार की सीधी भिड़ंत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

राजस्थान के जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर बुधवार अलसुबह एक खौफनाक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और मौके पर चीख-पुकार मच गई.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर मिठड़ी के पास सुबह करीब 5 बजे घटित हुआ. उस वक्त हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही कम थी. कार सवार लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए.

यह भी पढ़ें: भाई के एक्सीडेंट ने बदला नजरिया, आलू बेचने वाले लड़के ने 8वीं बार में निकाला NEET, अब बनेगा डॉक्टर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. राहत कार्य शुरू कर कार के मलबे से शवों को बाहर निकाला गया. शुरुआती जांच और पहचान के आधार पर चारों मृतक झुंझुनूं जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें