जोधपुर में आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी-उमस से राहत: अब तक 32% कम बरसात; जानें अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Monsoon Update | Monsoon Rainfall Deficit & Weather Forecast जोधपुर में आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी-उमस से राहत:अब तक 32% कम बरसात; जानें अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Monsoon Update | Monsoon Rainfall Deficit & Weather Forecast
जोधपुर में आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी-उमस से राहत:अब तक 32% कम बरसात; जानें अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में रविवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद शाम होते-होते मौसम में बदलाव आया। शाम करीब चार बजे से शहर में बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद शहर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली।
वहीं,मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 25 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहेंगे।
वहीं, जिले में शनिवार को मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। शुक्रवार को 6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है।
मानसून सीजन की 32 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 284.4 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 193.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है।
25 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 20 सितंबर से 25 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकती है।
- जोधपुर-रणजीत जोशी ने हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष पद छोड़ा: एक व्यक्ति-एक पद नियम के चलते बार काउंसिल सदस्य बने रहेंगे, बुद्धाराम चौधरी कार्यवाहक अध्यक्ष
- 'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: बासनी में पानी की फूटी पाइपलाइन हुई ठीक, कबीर नगर में कचरा उठा, सफाई हुई, राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’
- जैन होने से अटका था सुनील-कोठारी का नाम,फिर फायदा मिला: बागियों को मनाने के लिए कांग्रेस ने खेला कार्ड; कोटा में ऐनवक्त पर तय हुआ मेयर का नाम
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan girls team wins silver medal in First Veteran National Shootingball Championship

राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में ममता कुलकर्णी को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट: हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए एक्ट्रेस जयपुर में 26 सितंबर को होंगी सम्मानित - Jaipur News

NPCIL begins groundwork for 1.4 GW nuclear project in Rajasthan- Moneycontrol.com


