राजस्थान की राजधानी अजमेर में मानसून की सक्रियता से तापमान में गिरावट और लोगों को राहत
अजमेर में सुबह से रुक-रुककर फुहारों का दौर जारी, जून से अब तक 301.2 MM मानसून बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Update | Monsoon Active With Continuous Rain & Drizzle
अजमेर में सुबह से रुक-रुककर फुहारों का दौर जारी:जून से अब तक 301.2 MM बारिश दर्ज हुई, तापमान गिरने पर उमस से राहत
- कॉपी लिंक
अजमेर में मौसम पूरी तरह सुहाना बना हुआ है। शहर में रुक-रुककर फुहारों का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 4.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दिनों की तुलना में ठंडे मौसम का एहसास करा रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जून से लेकर अब तक मानसून सीजन में जिले में कुल 301.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव और फिसलन की स्थिति भी बन सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 4 इंच बरसात, भारी बरसात की चेतावनी: 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, पारा फिर 41 डिग्री के ऊपर - Jaipur News

जयपुर की सड़कों पर लोगों की समस्याएं, क्या नगर निगम कानूनों के तहत जवाबदेही दे रहा है?


