दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा नया 3 लेन फ्लाईओवर, जाम से राहत की तैयारी
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा नया 3 लेन फ्लाईओवर, जाम से राहत की तैयारी NHAI के प्रस्तावित तीन लेन वाले फ्लाईओवर बनने के बाद एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी की ओर जाने वाली गाड़ियों को सर्विस रोड के जाम से राहत मिलने की उ…

सौजन्य से:- ABP News
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा नया 3 लेन फ्लाईओवर, जाम से राहत की तैयारी
NHAI के प्रस्तावित तीन लेन वाले फ्लाईओवर बनने के बाद एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी की ओर जाने वाली गाड़ियों को सर्विस रोड के जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर महिपालपुर की शिवमूर्ति से एंबियंस मॉल तक यातायात को सुगम बनाने के लिए तीन लेन का नया फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई है. NHAI की इस योजना का मकसद दिल्ली, द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम की ओर से आने वाली गाड़ियों के दबाव को अलग-अलग रास्तों में बांटकर जाम की समस्या कम करना है.
द्वारका एक्सप्रेसवे से आने वालों के लिए बदलेगा रास्ता
एनएचएआई के एक अधिकारी के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल से निकलने वाले वाहनों को एंबियंस मॉल की दिशा में प्रस्तावित तीन लेन वाले फ्लाईओवर पर जाना होगा. खासतौर पर जो वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे से निकलकर गुरुग्राम के राजीव चौक की ओर जाना चाहते हैं, उनके लिए फ्लाईओवर का इस्तेमाल जरूरी होगा. वहीं, दिल्ली की ओर से मौजूदा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आने वाला ट्रैफिक पहले की तरह नीचे वाले मौजूदा रूट से ही आगे बढ़ेगा. इस दिशा से आने वाली गाड़ियां प्रस्तावित फ्लाईओवर पर नहीं चढ़ सकेंगी.
राजौकरी के पास उतरने का भी मिलेगा रास्ता
प्रस्तावित फ्लाईओवर में मौजूदा राजौकरी फ्लाईओवर के आसपास नीचे उतरने के लिए रैंप बनाया जाएगा. इस रैंप की मदद से वाहन चालक एंबियंस मॉल, डीएलएफ साइबर सिटी, उद्योग विहार और डीएलएफ की ओर जा सकेंगे. इस व्यवस्था से फ्लाईओवर पर जाने वाले वाहनों को अपने गंतव्य के हिसाब से बीच रास्ते में अलग दिशा लेने की सुविधा मिलेगी.
महिपालपुर-एंबियंस मॉल हिस्सा क्यों बना जाम का बड़ा प्वाइंट?
अधिकारी के मुताबिक महिपालपुर और एंबियंस मॉल के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे का हिस्सा अब कई दिशाओं से आने वाले ट्रैफिक के लिए प्रमुख मिलन प्वाइंट बन चुका है. पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के अलावा सोनीपत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम की तरफ जाने वाले वाहन भी इसी हिस्से में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-2 के खुलने के बाद इस हिस्से पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया है. इसका असर खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में दिखाई देता है, जब दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती है.
सर्वे में सामने आई हाईवे पर दबाव बढ़ने की बात
एनएचएआई के सलाहकार की सर्वे रिपोर्ट में भी इस हिस्से पर बढ़ते यातायात दबाव का उल्लेख किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बढ़ने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे की मौजूदा क्षमता पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है. सर्वे के दौरान यह भी सामने आया कि शिवमूर्ति के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों का बड़ा हिस्सा दिल्ली से गुरुग्राम की दिशा में जाता है. ऐसे में अलग फ्लाईओवर के जरिए इस ट्रैफिक को अलग करना जाम कम करने की अहम कड़ी माना जा रहा है.
एंबियंस मॉल से साइबर सिटी तक सर्विस रोड पर राहत की उम्मीद
तीन लेन का फ्लाईओवर बनने के बाद एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी की ओर जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड के जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. अभी इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों के आने-जाने से सर्विस रोड पर भी यातायात प्रभावित होता है. सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित दोनों फ्लाईओवर को एंबियंस मॉल के नजदीक आपस में जोड़ा जाएगा. इससे द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले ट्रैफिक को आगे बढ़ने के लिए अधिक व्यवस्थित मार्ग मिल सकेगा.
डीएलएफ उठाएगा निर्माण का खर्च
इस फ्लाईओवर के निर्माण की योजना जीएमडीए की ओर से सरकार के पास भेजी गई है. प्रस्ताव के अनुसार, फ्लाईओवर के निर्माण का खर्च डीएलएफ की तरफ से वहन किया जाएगा. योजना के अमल में आने के बाद महिपालपुर की शिवमूर्ति से एंबियंस मॉल के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले ट्रैफिक को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.
PG-होटल सुरक्षा पर हर्ष मल्होत्रा का हमला, कांग्रेस-AAP से पूछा हिसाब
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


