उदयपुर में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: जयसमंद में 6 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे में सेई डेम पर 2 इंच पानी बरसा - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Heavy Rain Yellow Alert & Pichola Lake Flow उदयपुर में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट:जयसमंद में 6 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे में सेई डेम पर 2 इंच…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Heavy Rain Yellow Alert & Pichola Lake Flow
उदयपुर में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट:जयसमंद में 6 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे में सेई डेम पर 2 इंच पानी बरसा
- कॉपी लिंक
उदयपुर में आज सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाओं के बीच तेज बारिश का इंतजार है। वैसे मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इधर, शुक्रवार को पूरे उदयपुर जिले में 39 मिलीमीटर बारिश हुई। जयसमंद झील में जलस्तर बढ़ा है। जयसमंद झील में एक दिन पहले
आज सुबह से मौसम ठंडा है और बादलों ने आसमान में जगह बना रखी है। नाई के पास के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के बाद सीसारमा नदी के जरिए पिछोला में धीमी गति से पानी की आवक हो रही है।
इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर में दिन भर हल्की बारिश हुई तो कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार तड़के शहर में साढ़े पांच बजे तक तेज बारिश हुई।
इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री से. दर्ज किया गया।
जल संसाधन विभाग उदयपुर की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में सेई डेम के वहां पर दो इंच बारिश हुई तो कोटड़ा में एक इंच बारिश दर्ज की गई। सलूंबर जिले में सराड़ा में 9 मिलीमीटर बारिश हुई है।
उदयपुर मानसून की खास बातें
- नाई के पास के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश से नांदेश्वर चैनल से सीसारमा नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया।
- गोमती-खरका नदी से पानी आने से जयसमंद झील का जलस्तर बढ़ने लगा है।
- मानसून सीजन में अब तक सर्वाधिक साढ़े 9 इंच बारिश सलूंबर के लसाड़िया में हुई
- उदयपुर में अगले 2-3 दिन भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।
- शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर जिले के सेई बांध पर हुई।
जलस्तर : जयसमंद में बढ़ा पानी (आंकड़े मीटर में)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 4 इंच बरसात, भारी बरसात की चेतावनी: 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, पारा फिर 41 डिग्री के ऊपर - Jaipur News

जयपुर की सड़कों पर लोगों की समस्याएं, क्या नगर निगम कानूनों के तहत जवाबदेही दे रहा है?


