राजस्थान में डंपर से भिड़ी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत
राजस्थान में डंपर से भिड़ी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत बताया जा रहा है कि परिवार कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों की…

सौजन्य से:- livehindustan.com
राजस्थान में डंपर से भिड़ी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत
बताया जा रहा है कि परिवार कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में बुधवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां डंपर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में कार सवार पति-पत्नी, उनकी बेटी और चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चारों शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कार में पति-पत्नी, बेटी और चालक थे सवार
जानकारी के अनुसार हादसे के समय स्विफ्ट कार में लक्ष्मण सिंह (46), उनकी पत्नी तुलसी (45), बेटी शीतल (22) और चालक रामाकिशन (35) सवार थे। डंपर से हुई भीषण भिड़ंत में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में तुलसी कासेड़ा क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। वह सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं दे रही थीं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार और परिचितों में भी शोक की लहर है।
सामने से आ रहे डंपर ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि परिवार कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे चारों लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाली गईं बॉडी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के करीब आधे घंटे बाद चारों शवों को कार से बाहर निकाला जा सका। कार की हालत इतनी खराब थी कि शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
पालड़ी गांव में किराए के मकान में रहता था परिवार
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण सिंह का परिवार मिठड़ी के पास पालड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार सुबह हुए हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया। दुर्घटना में पति-पत्नी और बेटी की एक साथ मौत होने से इलाके में भी शोक का माहौल है।
तुलसी के एएनएम के तौर पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में परिवार के साथ कार चालक रामाकिशन की भी जान चली गई।
नावां अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे शव
चारों मृतकों के शवों को नावां उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस की ओर से हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


