होमक्राइमजयपुर करधनी मर्डर केस: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोपी राहुल झा रींगस से गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर करधनी मर्डर केस: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोपी राहुल झा रींगस से गिरफ्तार

जयपुर करधनी मर्डर केस: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोपी राहुल झा रींगस से गिरफ्तार जयपुर के करधनी में पत्नी और तीन बेटियों की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी पति राहुल झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. Published…

etvbharat.com के अनुसार14 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
जयपुर करधनी मर्डर केस: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोपी राहुल झा रींगस से गिरफ्तार

सौजन्य से:- etvbharat.com

जयपुर करधनी मर्डर केस: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोपी राहुल झा रींगस से गिरफ्तार

जयपुर के करधनी में पत्नी और तीन बेटियों की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी पति राहुल झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Published : September 14, 2026 at 6:27 PM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर के करधनी इलाके में एक घर में तीन बेटियों और उनकी मां की हत्या के मामले में पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चारों की हत्या के शक में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. वह घटना के बाद से ही घर से लापता था. उसकी सूचना देने वाले पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था. उसे सीकर जिले के रींगस से हिरासत में लिया गया. इस पूरे मामले का सोमवार को डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत किरण ने प्रेस वार्ता कर पटाक्षेप किया. उन्होंने बताया कि आरोपी राहुल झा को सीकर जिले के रींगस से हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद आज उसे गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक तौर पर बड़ी बेटी और अपनी पत्नी से मनमुटाव के चलते इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आई है.

पत्नी और बेटी से मतभेद की बात आई सामने: डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया, करधनी थाना इलाके की गोविंद वाटिका स्थित एक घर में शुक्रवार सुबह गीता झा (40), उसकी बेटी नंदिनी (22), राधिका (17) और गौरी (14) के शव मिले थे. गीता झा का पति राहुल झा इस घटना के बाद से ही घर से लापता था. आखिरकार उसे रींगस से पकड़ने में सफलता मिली. उसे जयपुर लाकर पूछताछ की तो सामने आया कि बड़ी बेटी नंदिनी से कुछ मुद्दों पर उसके मतभेद थे, जिसे लेकर उसके मन में यह बात आई कि उसकी पत्नी उसे सही रास्ता नहीं दिखा रही है और छोटी बेटियों पर भी इन बातों का गलत असर पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें- Jaipur Murder Case: मां और तीन बेटियों की हत्या का सस्पेंस बरकरार, पुलिस ने फरार पति पर घोषित किया इनाम

बात नहीं मानी तो चला गया डिप्रेशन में: डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया है कि जिस रात को उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. उससे पहले भी उसने अपनी बड़ी बेटी को कोई काम बताया था, जो उसने नहीं किया. इसका उस पर गहरा असर पड़ा. वह काफी डिप्रेशन में चला गया और आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम उठाने की ठान ली. पहले उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर मझली और छोटी बेटी की भी सीमेंट ब्लॉक से सिर कुचलकर हत्या कर दी. इसके बाद बड़ी बेटी की हत्या की.

जयपुर से पहुंचा खाटूश्यामजी: पुलिस की जांच में सामने आया है कि राहुल झा शुक्रवार 11 सितंबर को करीब 7 बजे अपने घर से निकला था. इसके बाद वह खाटूश्यामजी दर्शन करने पहुंचा, जहां होटल में कमरा किराए पर लेकर रहा. होटल में खर्च के रुपए खत्म होने के बाद उसने अपनी सोने की अंगूठी बेचने की भी कोशिश की. हालांकि, होटल वाले ने अंगूठी के बदले रुपए देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद राहुल झा होटल छोड़कर रींगस पहुंच गया. उसके रींगस में होने की जानकारी जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम को मिली. टीम ने उसे रींगस से हिरासत में लिया.

शनिवार को घोषित किया था ईनाम: राहुल झा की सूचना देने वाले को जयपुर (पश्चिम) पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की थी. प्रारंभिक तौर पर कर्ज के बोझ में दबे होने के चलते राहुल झा द्वारा अपनी पत्नी और तीन बेटियों को मौत के घाट उतारने की बात कही जा रही थी. हालांकि, पूछताछ में सामने आया कि पत्नी और बड़ी बेटी से उसका मनमुटाव इतना बढ़ गया कि उसने सारी हदें पार करते हुए पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें- बड़ी खबर : जयपुर में महिला और 3 बेटियों की हत्या, फरार पति पर शक, कमिश्नर बोले- पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

11 सितंबर को मिले थे चार शव: करधनी थाना इलाके में गोविंद वाटिका स्थित घर में ग्राउंड फ्लोर पर तीन बेटियों के और पहली मंजिल पर गीता का शव मिला था. घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि राहुल ने निर्माणाधीन साइट से सीमेंट ब्लॉक लाकर उससे सिर और मुंह कुचलकर पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने पिता को चाय बनाकर पिलाई और तैयार होकर घर से निकल गया. वह अपना मोबाइल भी ऑफ करके घर पर ही छोड़ गया.

पिता ने खून देख पड़ोसियों को बताया: घटना के समय राहुल के बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा भी घर पर मौजूद थे. उन्होंने कमरों में खून पसरा देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी. जिन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया. घटनास्थल से पुलिस को दो सीमेंट ब्लॉक मिले हैं. पुलिस ने एफएसएल की मदद से साक्ष्य इकठ्ठा किए हैं. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शवों का अंतिम संस्कार करवाया गया. घटना के बाद से पुलिस राहुल की तलाश में जुटी थी. अब जाकर पुलिस की तलाश पूरी हुई है. फिलहाल, राहुल झा से पूछताछ जारी है.

इसे भी पढ़ें- सफाईकर्मी ने 78 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर आभूषण लूटे, कर्ज के बोझ तले दबा था आरोपी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें