जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 3 घायल
जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 3 घायल जयपुर में एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई. Published : June 29, 2026 at 2:02 PM IST |Updat…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 3 घायल
जयपुर में एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई.
Published : June 29, 2026 at 2:02 PM IST
|Updated : June 29, 2026 at 7:00 PM IST
जयपुरः शहर के चंदवाजी थाना इलाके में ताला मोड़ के पास एक रिसॉर्ट के सीवरेज टैंक की निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 6 मजदूर दीवार के नीचे दब गए, जिनमें से तीन की दर्दनाक मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए. सूचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची. दीवार के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर तीन मजदूरों को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया. वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है. सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे.
मजदूरों के नीचे दबने से परिजनों में चीख- पुकार मच गई. हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक भी मौके पर पहुंचे. साथ ही जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, आमेर विधायक प्रशांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे. मंत्री विधायक और जयपुर जिला कलेक्टर ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से भी मुलाकात कर सांत्वना दी. मंत्री जोगाराम पटेल और कलेक्टर संदेश नायक ने अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात करके कुशलक्षेम से पूछी.
इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दीवार गिरी, एक स्कूली बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर घायल
घायलों का इलाज जारी: जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. घायलों का निम्स अस्पताल में इलाज जारी है. बेसमेंट में सीवरेज टैंक की दीवार बनाते समय हादसा हुआ है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों का इलाज चल रहा है. घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है. पीड़ित परिजनों को उचित सहायता के लिए निर्देशित किया गया है. एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया. मृतकों और घायलों के परिजनों को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. हादसा होने की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे.
हादसे की होगी जांच: विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि तीन मजदूरों की मौत हुई है. घायलों से अस्पताल में मिलकर आए हैं, उनकी हालत ठीक है. किसकी लापरवाही से हादसा हुआ है, इस बात की भी जांच की जा रही है. जिम्मेदार और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. पीड़ित परिवार की सहायता सुनिश्चित की जा रही है. इस बात का सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं हों. भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं घटित नहीं हो, इसका पुख्ता इंतजाम करने का प्रयास करेंगे. यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मजदूरों की सेफ्टी के साथ ही कार्य होना चाहिए.
पढ़ेंः बड़ा हादसा : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार ढही, कई घायल, 6 की हालत गंभीर
जमवारामगढ़ डीएसपी रामकिशन विश्रोई ने बताया कि जमीन के नीचे खुदाई करके सीवरेज टैंक के निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी एक दीवार कंप्लीट हो चुकी थी. दूसरी सामने वाली दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था. मिट्टी धसने के कारण दीवार पूरी गिर गई. नीचे काम कर रहे मजदूर दीवार के नीचे दब गए, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. दो महिला और एक पुरुष की मौत हुई है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दोरासर के पास कार और बाइक में भिड़ंत: सिपाही की मौत; चूरू के हमीरवास थाने में तैनात थे - Jakhal (Nawalgarh) News

Himachal News: मंडी में 1.055 किलो चरस के साथ राजस्थान के चार युवक गिरफ्तार, फोरलेन पर STF की बड़ी कार्रवाई

पनवाड़ पुलिस ने 4 महिला लुटेरों को पकड़ा: विभिन्न जिलों में चोरी और नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम दे चुकी - jhalawar News


