Himachal News: मंडी में 1.055 किलो चरस के साथ राजस्थान के चार युवक गिरफ्तार, फोरलेन पर STF की बड़ी कार्रवाई
{"_id":"6a41fcabf6ffce34160820bc","slug":"mandi-stf-seizes-1-kg-55g-charas-four-rajasthan-youth-arrested-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मंडी में 1.055 किलो चरस के साथ राजस्थान के…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a41fcabf6ffce34160820bc","slug":"mandi-stf-seizes-1-kg-55g-charas-four-rajasthan-youth-arrested-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मंडी में 1.055 किलो चरस के साथ राजस्थान के चार युवक गिरफ्तार, फोरलेन पर STF की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मंडी में 1.055 किलो चरस के साथ राजस्थान के चार युवक गिरफ्तार, फोरलेन पर STF की बड़ी कार्रवाई
Mon, 29 Jun 2026 10:33 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:33 AM IST
सार
मंडी के सुंदरनगर फोरलेन पर एसटीएफ कुल्लू ने नाकाबंदी के दौरान 1.055 किलो चरस बरामद कर राजस्थान के चार युवकों को गिरफ्तार किया। कार की डिक्की में छिपाकर रखे गए पांच पैकेट चरस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.055 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में राजस्थान के चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20, 25 व 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 28 जून की रात एसटीएफ कुल्लू की टीम तरोट स्थित मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही सफेद रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (आरजे-18सीबी-3954) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में मैट के नीचे छिपाकर रखे गए चरस के पांच पैकेट बरामद हुए। बरामद चरस का कुल वजन 1.055 किलोग्राम पाया गया।
विज्ञापन
कार में सवार चारों आरोपियों की पहचान चालक आशीष कुमार (39), निवासी झुंझुनूं (राजस्थान), वीरेन्द्र कुमार (29), जैकी (20) तथा प्रमोद (19), सभी निवासी झुंझुनूं, राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20, 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की आगामी जांच थाना धनोटू, जिला मंडी द्वारा की जा रही है।
एसटीएफ की इस कार्रवाई में एएसआई भानु प्रताप, आरक्षी शाहिद अली, आरक्षी मोमिन खान, आरक्षी शंकर सिद्धार्थ सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज ने मामले की पुष्टि की है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नगर निगम जयपुर का जेईएन 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण कार्य नहीं रुकवाने की एवज में मांगी थी

चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या, तीन राज्य थर्राते थे केवल नाम से; पढ़ें कैसे बना दस्यु...Inside Story - dholpur chambal dakait jagan gurjar murdered in high security jail of ajmer

राजस्थान की उच्च सुरक्षा वाली जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की सेलमेट ने हत्या कर दी


