दोरासर के पास कार और बाइक में भिड़ंत: सिपाही की मौत; चूरू के हमीरवास थाने में तैनात थे - Jakhal (Nawalgarh) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jhunjhunu - Jakhal - Rajasthan Police Jawan Death | Dorasar Accident Updates दोरासर के पास कार और बाइक में भिड़ंत:सिपाही की मौत; चूरू के हमीरवास थाने में तैनात थे - कॉपी लिंक कार और बाइ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jhunjhunu
- Jakhal
- Rajasthan Police Jawan Death | Dorasar Accident Updates
दोरासर के पास कार और बाइक में भिड़ंत:सिपाही की मौत; चूरू के हमीरवास थाने में तैनात थे
- कॉपी लिंक
कार और बाइक की टक्कर से बजावा रावतका के राजस्थान पुलिस के जवान की मौत हो गई। बता दे कि दोरासर गांव के पास रविवार दोपहर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए सिपाही ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बाइक से रावतका की ओर आ रहे थे
बता दे कि बजावा रावतका निवासी सिकेंद्र धाणका बाइक से बजावा रावतका की ओर आ रहे थे। दोरासर गांव स्थित शौर्य उद्यान के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सिकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।
चूरू जिले के हमीरवास थाने में तैनात थे
मृतक सिकेंद्र धाणका बेटा ओमप्रकाश राजस्थान पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में चूरू जिले के हमीरवास थाने में तैनात थे। मामले में सिकेंद्र के भाई विकास धाणका ने झुंझुनूं सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र गढ़वाल ने बताया कि सिकेंद्र के पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा से पूर्व गांव में तिरंगा रैली भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और क्षेत्रवासी शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नगर निगम जयपुर का जेईएन 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण कार्य नहीं रुकवाने की एवज में मांगी थी

चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या, तीन राज्य थर्राते थे केवल नाम से; पढ़ें कैसे बना दस्यु...Inside Story - dholpur chambal dakait jagan gurjar murdered in high security jail of ajmer

राजस्थान की उच्च सुरक्षा वाली जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की सेलमेट ने हत्या कर दी


