राजस्थान: पहले पति की हत्या, फिर सोलह शृंगार कर रचा मातम का नाटक; गीले कपड़ों ने ऐसे खोल दी सारी पोल
{"_id":"6a41fc758f32c23f7d0d1c6d","slug":"husband-and-minor-son-done-to-death-after-the-murder-she-bathed-and-decked-herself-up-in-full-finery-wife-arrested-dausa-news-c-1-1-noi1437-4446779-2026-06-29","type":"story","st…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a41fc758f32c23f7d0d1c6d","slug":"husband-and-minor-son-done-to-death-after-the-murder-she-bathed-and-decked-herself-up-in-full-finery-wife-arrested-dausa-news-c-1-1-noi1437-4446779-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पहले पति की हत्या, फिर सोलह शृंगार कर रचा मातम का नाटक; गीले कपड़ों ने ऐसे खोल दी सारी पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पहले पति की हत्या, फिर सोलह शृंगार कर रचा मातम का नाटक; गीले कपड़ों ने ऐसे खोल दी सारी पोल
Mon, 29 Jun 2026 01:19 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:19 PM IST
सार
दौसा के सदर थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी ममता बैरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए नहाकर कपड़े धोए, सोलह शृंगार किया और फिर रोने का नाटक किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पति की हत्या के बाद महिला ने खुद को संदेह से बचाने के लिए पहले नहाया, कपड़े धोए, सोलह शृंगार किया और फिर रोते-बिलखते हुए लोगों को घटना की जानकारी दी। हालांकि पूछताछ के दौरान उसका बयान बार-बार बदलता रहा और अंततः उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मामले में पुलिस ने मृतका के नाबालिग बेटे को भी निरुद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय रमेश बैरवा के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत खवारावजी की रामधन की ढाणी का निवासी था और वर्तमान में चावंड गांगलियावास में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहा था।
कीकर के पेड़ों के बीच मिला था शव
सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कीकर के पेड़ों के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी पहुंचाया। पहचान होने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और पहले शव लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
गीले कपड़ों से खुला हत्या का राज
घटनास्थल और घर की जांच के दौरान पुलिस को कुछ गीले कपड़े मिले, जिससे संदेह गहरा गया। इसके बाद मृतक की पत्नी ममता बैरवा (35) से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके जवाब लगातार बदलते रहे। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गई और पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान महिला के कपड़ों पर खून लग गया था। आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए उसने पहले नहाकर कपड़े धोए, फिर सोलह शृंगार किया और बाद में रोते हुए हत्या की सूचना दी। घटनास्थल से शराब की एक खाली बोतल भी बरामद की गई है।
शराब को लेकर होता था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रमेश बैरवा शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। पुलिस के अनुसार, उस समय रमेश नशे में था। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने कथित तौर पर उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Yamuna Water Project: 30 साल पुराने यमुना जल समझौते पर आज दिल्ली में एमओयू; शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी
हत्या को बताया बाहरी लोगों की करतूत
वारदात के बाद ममता बैरवा ने रिश्तेदारों को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रमेश की हत्या कर दी है और उसका शव पेड़ों के बीच पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और हत्या का खुलासा करने की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए।
कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस महिला की कॉल डिटेल की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। साथ ही महिला के दिल्ली में अलग रहने के दौरान के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नगर निगम जयपुर का जेईएन 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण कार्य नहीं रुकवाने की एवज में मांगी थी

चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या, तीन राज्य थर्राते थे केवल नाम से; पढ़ें कैसे बना दस्यु...Inside Story - dholpur chambal dakait jagan gurjar murdered in high security jail of ajmer

राजस्थान की उच्च सुरक्षा वाली जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की सेलमेट ने हत्या कर दी