पनवाड़ पुलिस ने 4 महिला लुटेरों को पकड़ा: विभिन्न जिलों में चोरी और नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम दे चुकी - jhalawar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jhalawar - Panwad Police Arrest 4 Women Robbers | Rajasthan Crime Update पनवाड़ पुलिस ने 4 महिला लुटेरों को पकड़ा:विभिन्न जिलों में चोरी और नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम दे चुकी - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jhalawar
- Panwad Police Arrest 4 Women Robbers | Rajasthan Crime Update
पनवाड़ पुलिस ने 4 महिला लुटेरों को पकड़ा:विभिन्न जिलों में चोरी और नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम दे चुकी
- कॉपी लिंक
झालावाड़ जिले की पनवाड़ थाना पुलिस ने लूट के प्रयास के मामले में चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार महिलाएं राजस्थान के विभिन्न जिलों में चोरी और नकबजनी जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि 28 जून को पनवाड़ थाना क्षेत्र में एक महिला से चेन लूटने का प्रयास किया गया था। वारदात के दौरान पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और ब्लेड से हमला कर फरार होने की कोशिश की।
घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और लगातार की गई जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
पुलिस ने हेमलता उर्फ ममता पत्नी गुर्जरमल उर्फ गोल्या, थाना सीमलिया, जिला बारां, रंगीली बाई पत्नी सुरजनमल, थाना अटरू, जिला बारां, गुल्ली बाई पत्नी जोरावर, थाना अटरू, जिला बारां और काशीना पत्नी जगमोहन, थाना अटरू, जिला बारां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाएं राजस्थान के अन्य जिलों में भी चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल रही हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद कई अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नगर निगम जयपुर का जेईएन 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण कार्य नहीं रुकवाने की एवज में मांगी थी

चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या, तीन राज्य थर्राते थे केवल नाम से; पढ़ें कैसे बना दस्यु...Inside Story - dholpur chambal dakait jagan gurjar murdered in high security jail of ajmer

राजस्थान की उच्च सुरक्षा वाली जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की सेलमेट ने हत्या कर दी


