3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दरबार जाने को जयपुर तैयार, 100 से ज्यादा जत्थे होंगे रवाना - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Is Ready To Visit Baba Barfani's Court, More Than 100 Groups Will Leave. 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा:बाबा बर्फानी के दरबार जाने को जयपुर तैयार, 100 से ज्यादा जत्थ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Is Ready To Visit Baba Barfani's Court, More Than 100 Groups Will Leave.
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा:बाबा बर्फानी के दरबार जाने को जयपुर तैयार, 100 से ज्यादा जत्थे होंगे रवाना
- कॉपी लिंक
श्री अमरनाथ यात्रा इस बार 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जो 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। जयपुर शहर से इस बार बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए छोटे-बड़े मिलाकर 100 से ज्यादा जत्थे रवाना होंगे। इनमें 5-6 बड़े जत्थे ऐसे हैं, जिनमें 100 से लेकर 300 श्रद
यात्रा को लेकर जयपुर के भक्तों में भारी उत्साह है और अब तक 28 जुलाई तक की यात्रा के लिए आवेदन किए जा चुके हैं। श्राइन बोर्ड के नियमों के मुताबिक, वर्तमान में एक दिन में केवल 70 यात्रियों का ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। यदि आप अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है।
यूं समझिए... यात्रा का पूरा गणित
रजिस्ट्रेशन गाइड- इन चरणों में होगा आवेदन
श्राइन बोर्ड नियमों के अनुसार यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। आप ऑफलाइन पीएनबी, एसबीआई, जेएंडके बैंक या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप 1: मेडिकल सर्टिफिकेट सबसे पहले जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल, जयपुरिया या सैटेलाइट हॉस्पिटल से अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाना होगा। अधिकृत डॉक्टरों के हस्ताक्षर और स्टांप के बाद ही मान्य होगा।
स्टेप 2: बैंक में आवेदन जम्मू-कश्मीर बैंक या अन्य अधिकृत बैंक शाखा में आवेदन करना होगा।
स्टेप 3: केवाईसी और फीस आवेदन के साथ वैध पहचान पत्र जैसे- वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगानी होगी और केवाईसी करानी होगी। शुल्क 150 रुपए लगेगा।
स्टेप 4: तारीख का अलॉटमेंट बैंक में सभी दस्तावेज जमा होने के बाद शाखा आपको यात्रा की फाइनल डेट अलॉट करेगी।
आयु सीमा: यात्रा के लिए उम्र 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक नहीं हो।
गर्भवती: 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती को यात्रा की अनुमति नहीं।
हेलीकॉप्टर: हेलीकॉप्टर से जाने वालों को अलग से यात्रा परमिट की जरूरत नहीं होती, लेकिन बोर्डिंग के समय टिकट के साथ अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी है।
आरएफआईडी कार्ड है सबसे जरूरी
रजिस्ट्रेशन के बाद जम्मू या श्रीनगर के विशेष केंद्रों से अपना आरएफआईडी ट्रैकिंग कार्ड जरूर लें। बिना इसके बेस कैंप (बालटाल या पहलगाम) से आगे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
ये संस्थाएं ले जाएंगी
जय भोले बाबा बर्फानी सेवा समिति, अजमेरा परिवार यात्रा रवाना - 1 जुलाई, 11 दिन की यात्रा। 200 यात्री जाएंगे। संपर्क नंबर: संयोजक जितेंद्र अजमेरा- 9414045614।
जय भोले अमरनाथ सेवा समिति 19वीं अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई को मोती डूंगरी गणेश जी से जाएगी। संयोजक राजेश बागड़ा- संपर्क नंबर 98292 44875।
अमरनाथ सेवा समिति संपर्क- गोविंद नारायण जयसवाल- 9414046728।
भोले की फौज, जयपुर रवानी - 16 जुलाई को। प्रशांत वशिष्ठ- 93142 36783।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पर्यटन क्षेत्र माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी, बर्फीली ओस में पर्यटकों की मौज, आम जनजीवन बेहाल

राजस्थान में प्रसूताओं की मौत पर WHO की नजर, नकली इंजेक्शन के शक में केंद्र ने राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट - Vibes Of India

राजस्थान मातृ मृत्यु: विशेषज्ञों का कहना है कि गंभीर रक्तस्राव, सेप्सिस और उच्च रक्तचाप ने भी इसमें भूमिका निभाई हो सकती है


