जोधपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट: सामान्य से कम जुलाई में बारिश, जल स्तर भी कम
मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 26 जुलाई तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Monsoon Update | Rainfall Deficit & Heavy Rain Alert
जोधपुर में फिर सक्रिय हुआ मानसून:26 जुलाई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जिले में 47 फीसदी कम हुई बरसात
- कॉपी लिंक
जोधपुर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार देर रात शहर में बूंदाबांदी हुई। 7 जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था, लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। आज शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 26 जुलाई तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 36.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 29.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो जुलाई के सामान्य तापमान 27.1 डिग्री से 2.1 डिग्री अधिक है।
47 फीसदी कम बारिश
21 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार, जोधपुर में इस महीने सामान्य से 47.3 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 21 जुलाई तक सामान्य बारिश 103.8 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 56.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की कमी के चलते शहर में उमस बढ़ रही है और लोग परेशान हैं।
26 जुलाई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज से आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके 26 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में अगले पांच दिनों तक जोधपुर में मौसम करवट ले सकता है और कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
जुलाई में अब तक सिर्फ 61.6 एमएम बारिश
मानसून सत्र 1 जून से 30 सितंबर तक मानते हैं। जोधपुर में इस बार प्री-मानसून के दौरान 74.1 एमएम बारिश हुई। इसमें जून में 12.5 एमएम और जुलाई में 61.6 एमएम बारिश शामिल है। पिछले साल 21 जुलाई तक जुलाई में 275 एमएम बारिश हो चुकी थी। इस बार मानसून आने के बाद भी बारिश का दौर कमजोर रहा। जुलाई में सामान्य तौर पर 119.7 एमएम बारिश होती है, जबकि अब तक सिर्फ 61.6 एमएम बारिश हुई है।
कायलाना 75 फीसदी भरी
शहर की मुख्य झील कायलाना-तखतसागर का जलस्तरसामान्य स्थिति में करीब 350 एमसीएफटी रहता है। अभी इसमें केवल 150 एमसीएफटी ही पानी है। यानी 200 एमसीएफटी पानी कम है। कायलाना की कुल भराव क्षमता 58 फीट है, जबकि वर्तमान में 43.8 फीट पानी है। तखतसागर की भराव क्षमता 65 फीट है, लेकिन फिलहाल वहां 40.1 फीट पानी ही उपलब्ध है।
- महात्मा गांधी हॉस्पिटल में OPD पर्ची से पहले मिलेगा टोकन: टीवी स्क्रीन पर दिखेगा डॉक्टर से मिलने का नंबर, रिपोर्ट भी ऑनलाइन मिलेगी
- एग्जाम में लेक्चरर ने कराई नकल, VIDEO: स्टूडेंट्स को बोल-बोलकर आंसर लिखवाए; 93 कॉपियां सील
- जोधपुर में युवती को अपने साथ भगा ले गया युवक: आक्रोशित परिजन और समाज के लोग पहुंचे थाने, युवती को ढूंढने की मांग पर अड़े
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में बिजली गिरने से युवक की मौत: रिमझिम बारिश के बाद थमा दौर; ग्रामीण इलाकों में अच्छी बरसात, 4 दिन यलो अलर्ट - Kota News

जोधपुर में मौसम बदला, बूंदाबांदी शुरू: 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; जिले में 47 फीसदी कम हुई बरसात - Jodhpur News

जयपुर मेट्रो फेज-2: न्यू स्पीड के लिए न्यू लिंक


